Social Media Influencer (प्रभावशाली व्यक्ति) कैसे बने ? How To Be a Social Media Influencer and Make Money Online?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बनें और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं?
सोशल मीडिया आज के समय में हमारी डेली की दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है, हम सभी सोशल मीडिया की कोई न कोई ऍप्लिक्शन, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर use करते है। इन्ही सोशल मीडिया से बहुत से लोग काफी पैसा कमाते है। और इन्ही को Social Influencer कहते हैं। Social media एक Online platform है जिसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट किसी भी एलेक्टरनीक डिवाइस में use कर सकते है।
आप तो देख ही रहे हैं सोशल मार्केटिंग का दौर काफी तेजी से बढ़ रहा है। और आगे भी इसी तरह से बढ़ता रहेगा। तो क्यूँ ना आप आज से ही इसमें शुरआत करदे। अगर शुरुआत अभी से कर देंगे तो आप यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते। की आपका अपने आने वाले भविष्ये में कितना कमा सकते है और भविष्ये को कितना उज्वल बना सकते है।
सोशल मीडिया influencer बनने के फायदे :
- Social Media influencer बनकर आप पैसे कमा सकते है.
- आप लोगो के बिच अपनी एक अलग पहचान बना सकते है.
- पैसे कमाने के कई सारे रास्ते आपके लिए खुल जाते है.
- आप ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ जुड़ सकते है.
- आप किसी भी ब्रांड को प्रमोट करके पैसे कमा सकते है.
1- सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने के बाद लोकप्रियता हासिल होती है । आप की एक बड़ी फैन फॉलोइंग बन जाती है। लोग आपको देखना पसंद करते हैं, सुनना पसंद करते हैं। आपकी एक फेस वैल्यू हो जाती है। आपके टैलेंट और काम की वैल्यू बढ़ने लगती है। इसका नतीजा यह होता है कि कई बार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को बड़े ब्रांड अपने प्रचार में शामिल करते हैं और बहुत बार तो उन्हें फिल्मों से भी ऑफर मिलने लगते है।
2- सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनकर आप आसानी से पैसे कमा सकते है। जैसे-जैसे आपकी ऑडियंस बेस बढ़ेंगी, वैसे ही कई कंपनी अपने प्रचार के लिए खुद आपके पास चलकर आएंगी। अपनी कंपनी या प्रोडक्ट का प्रमोशन कराने के लिए आपको पैसे देंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि लालच में आकर गलत चीजों का प्रचार ना करें। अन्यथा एक छोटी सी गलती आप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग कर सकती है।
3- आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर खुद का प्रोडक्ट भी प्रमोट कर सकते हैं।
सोशल मीडिया influencer कैसे बने :
1- इसके लिए सबसे पहले आपको एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चुनना होगा। इसमें आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंकडइन, koo, ब्लॉगर में से किसी का भी चयन कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो किसी एक प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु शुरुआत में इनको मैनेज करने में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसे में बेहतर होगा कि आप पहले एक ही प्लेटफार्म को चुने और लोकप्रियता के बाद अपने आप सभी प्लेटफार्म पर आपको अच्छे खासे फॉलोअर्स आने लगेंगे।
2- प्लेटफार्म चुनने के बाद आपको कंटेंट का चयन करना होगा। आपका कंटेंट नया हो, अलग हो इस बात का हमेशा ध्यान रखना होगा। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके कंटेंट से किसी को बुरा ना लगे और कंटेंट पूरी तरह से आपकी हो।
3- अपने कंटेंट को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करें। बेहतर तरीके से लोगों को समझाने की कोशिश करें। साथ ही साथ आपका कंटेंट ऐसा होना चाहिए कि आम लोग भी इसको समझ सके। इसके लिए आपका प्रेजेंटेशन स्किल और कम्युनिकेशन स्किल मायने रखता है।
4- सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट को डालने में आप निरंतरता रखें। ऐसा ना हो कि एक कंटेंट आज गया और एक दूसरा कंटेंट दो-तीन सप्ताह बाद या महीने बाद जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो इससे आपके ऑडियंस टूटते हैं। ऐसे में ऑडियंस को जोड़े रखने के लिए आप निरंतर अपना कंटेंट सोशल मीडिया पर डालें।
5- लोकप्रियता हासिल करने के लिए आपको ऑडियंस के साथ इंगेज रहना बहुत ही जरूरी है। आप उनके कमेंट पर रिप्लाई कर सकते हैं। आप लाइव आकर उनके सवालों का जवाब दे सकते हैं। ऐसा करके आप ऑडियंस की जिंदगी का एक हिस्सा बन सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
1. बेस्ट सोशल मिडिया प्लेटफार्म चुने।
2. अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को Optimize करें।
3. अपने अकाउंट को बिजनेस अकाउंट में बदले।
4. Attractive Bio बनाएं।
5. अच्छे content बनाये और Post करे।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पैसे कैसे कमाए :
1. प्रोडक्ट्स का प्रोमशन : अगर आपके किसी भी सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा फॉलोवर बढ़ जाते है तो बड़ी-बड़ी कंपनिया अपने प्रोडक्ट को promote करने के लिए आपको पैसे देती है ! जिससे उस कंपनी का प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचता है और उनके प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ती है तो अगर आप भी एक Social Media influencer बन जाते है तो आपको भी प्रोडक्ट को प्रोमोट करके पैसे कमाने का मौका मिलता है !
2. एफिलिएट मार्केटिंग : बहुत से Social Media influencer ऐसे है जो Affiliate Marketing की मदत से पैसे कमाते है अगर आप एक ब्लॉगर है तो आप अपने ब्लॉग पर Affiliate प्रोग्राम रन कर सकते हो ! आप किसी प्रोडक्ट को ले कर माइक्रो नीच ब्लॉग बनाकर उसपर मेहनत कर के पैसे कमा सकते हो आपको बता दे की ब्लॉगर भी Social Media influencer होते है ! अगर आप एक यूट्यूबर है तो आप अपने चैनल पर किसी भी प्रोडक्ट को ले कर विडिओ बनाकर उस प्रोडक्ट की लिंक अपने विडिओ के डिस्क्रिप्शन में दे कर Affiliate Marketing कर सकते हो ! तो दोस्तों Social Media influencer एफिलिएट मार्केटिंग के जरिये भी काफी अच्छे खासे पैसे कमा लेते है जिसमे ब्लॉगर और यूट्यूबर सबसे ज्यादा पैसे कमाते है !
3. पेड प्रोमोशंस : दोस्तों आपने इंस्टाग्राम , फेसबुक जैसे सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर बहुत से ऐसे Social Media influencer के पोस्ट देखे होंगे जो अपनी पोस्ट के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को प्रोमोट करते हुए नजर आते है ! आपने ऐसे बहुत से memes pages , motivational pages देखे होंगे जो अन्य लोगो के पेजेस को स्टोरी के माध्यम से या पोस्ट के माध्यम से प्रोमोट करते हुए नजर आते है ! तो यह Social Media influencer अन्य अकाउंट को प्रमोट करने के लिए उनसे पैसा लेता है यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है Social Media influencers के लिए पैसे कमाने का ! लेकिन इसके लिए आपके इंस्टग्राम या फेसबुक अकाउंट पर ज्यादा से ज्यादा फॉलोवर होना आवश्यक है तभी आपको अन्य अकाउंट के paid promotions मिलेंगे !
टिप्पणियाँ