सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Cook और Chef से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी, बनाये अपना करियर .

अगर खाना बनाने का शौक है आपको, तो बनाये इसमें अपना करियर, एक अच्छा cook और chef बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, इसके चयन की क्या प्रक्रिया होती है, सैलरी और नौकरी कैसे मिलती है तथा इसमें आप अपना बिसनेस कैसे कर सकते है। 


स्वादिष्ट भोजन और अलग-अलग प्रकार के व्यंजन खाना सभी को पसंद होता है, और कुछ लोगो को खाना बनाना भी बहुत पसंद होता है चाहे वह स्त्री हो या पुरुष,हमारे देश में सदियों से राज भोजन बनाने की रीत चली आ रही है। राजा महाराजा के समय पर बड़ी-बड़ी रसोईया हुआ करती थी जिनमे महिला और पुरुष मिलकर राज परिवार सभी मंत्रीगण और सेनापति के परिवारों के लिए भोजन पकाया करते थे। हमारे देश में  आप भी शेफ बनकर अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं, अगर आपको भी खाना बनाना और नई Recipes ट्राय करना पसंद है, तो आप अपनी इस हॉबी को ही अपना प्रोफेशन बनाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।  


Chef और Cook कौन होता है : बहुत से लोग सोचते है की chef और cook एक ही होते है, मगर इन दोनों में बहुत अंतर होता है। chef और cook दोनों का काम अलग होता है, दोनों की पोस्ट वैल्यू अलग होती है। cook मतलब रसोइया किचन में भोजन तैयार करता है, कुछ हद तक  शेफ की तरह ही होता है। लेकिन Chef यानी की Head of किचन होता है, एक शेफ के पास Culinary degree (पकवान कला), Apprenticeship, Supervisory experience और कई सालों का Experience होता है, जो उसे  cook से अलग करता है। एक हाई स्कूल यानी की 10th-12th पास करने वाला भी कुक बन सकता है। परन्तु शेफ बनने के लिए डिग्रीज और वर्क एक्सपीरियंस होटल मैनेजमेंट आदि की नॉलेज होना भी बहुत जरुरी है। 

Cook का काम : Cook का काम केवल भोजन पकाने से सम्बंधित होता है, उसे अच्छे testy और healthy तथा अलग-अलग प्रकार का भोजन पकाने का ज्ञान होना चाहिए।

Chef का काम : chef का काम केवल hotel, restaurant आदि में dishes बनाने का ही नहीं होता है, उसके और भी बहुत काम होते है  जैसे :-
  1. किचन में कौन कौन सा समान खत्म है उसको मंगवाना। 
  2. हर रोज और फेस्टिवल के टाइम पर स्पेसीएल मेन्यु प्लान करना। 
  3. होटल के किचन में क्या-क्या चल रहा है उसका सुपरविजन करना। 
  4. किचन के स्टाफ को समय-समय पर निर्देश देना आदि बहुत से कार्य शामिल होते हैं।
एक Professional chef का कर्तव्य होता है, कि वो अपने हुनर से अच्छी क्वालिटी और स्वादिष्ट खाना तैयार करे और करवाए, क्योंकि उसी के आधार पर ग्राहक आएंगे और फ़ूड बिज़नेस चलेगा। एक प्रोफेशनल शेफ को अलग अलग किस्म के व्यंजनों ओर उन्हें तैयार करने की विधि के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। खाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी से लेकर किचन का रख रखाव chef की निगरानी में होता है। हालांकि शेफ को फ्रंट में भी आना पड़ता है। ये एक मैनेजरियल एक्टिविटी का हिस्सा होता है ताकि उसको पता चल सके कि लोगो को क्या पसंद है और उसके अनुरूप वो स्वादिष्ट डिश तैयार कर सके। 

 शेफ़ बनने के लिए कोर्स : 
  1. Bsc and Msc in hotel management
  2. Bachelor of vocational degree in hotel management
  3. Bsc in hospitality and hotel administration
  4. Degree in food production
  5. Diploma in cookery
  6. Degree in food and beverages services
  7. Certificate course in cookery
  8. Diploma in bakery and confectionery
  9. Certificate course in cookery for home making

शेफ और कुक के लिए जॉब के विकल्प : 
  1. Hotel or restaurants 
  2. Air catering
  3. Railway catering
  4. Army catering
  5. Themes restaurants
  6. In Malls
  7. Hospitals like Apollo or Max
  8. Food processing companies
  9. Cruse liner
  10. Corporate catering
फ़ूड में सेल्फ बिज़नेस : आप अपना खुद का होटल, रेस्ट्रोरेंट, बेकरी शॉप, या फिर कैटरिंग बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं। पूरी दुनिया में टूरिजम और एविएशन ने होटल बिज़नेस के लिए इन अवसरों को बहुत बड़ा बना दिया है। आने वाले दिनों में होटल इंडस्ट्री में जॉब्स की कमी नहीं रहेगी।
अगर आपके पास फ़ूड बिज़नेस के लिए पैसा नहीं है, तो आप अपनी कुकिंग की वीडियो बनाकर यूट्यूब से भी कमाई कर सकते है. फेसबुक पेज, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के जरिये वीडियो या फोटो के माधियम से लिखित रेसेपी शेयर करके भी earning  कर सकते है। 

 शेफ कितने प्रकार के होते है :
  1. Executive Chef किचन की सभी गतिविधियों के प्रबंधक होते है।
  2. Head Chef के भी कई कार्य एक्सिक्यूटिव शेफ की तरह हीं होते है। वे किचन में चल रही सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं।
  3. Sous Chef जो एग्जीक्यूटिव Chef और head chef के अंतर्गत काम करता है। वो दोनों शेफ के साथ सीधे तौर पर काम करता है। sous chef के पास पूरा रेस्तरां देखने और राख रखाव का काम होता है। वे दोनों शेफ के साथ लगातार सम्पर्क में रहते हैं। 
  4. Pastry Chef किचन में सभी बेक्ड समान और डेसर्ट बनाते है। वे आटे को गूँथ कर अक्सर ब्रेड, केक, क्रोइसेन, पफ पेस्ट्री और एक्लिर्स जैसे समान तैयार करते हैं। 
  5. Pantry Chef रेफ्रिजरेटर स्टॉक का प्रबंधन करता है और ठन्डे व्यंजन तैयार करता है। वे सलाद और अन्य ठन्डे भोजन भी तैयार कर सकते हैं। 
  6. Vegetable और Fruit Chef ये होटल में सब्जियों व फल से जुड़े सभी व्यंजन सम्भालते हैं।
  7. Butcher Chef मतलब कसाई जिसके नाम से ही पता है कि ये मांस से बने व्यंजन तैयार करते हैं।
  8. Fish Chef ये शेफ मछली के सभी व्यंजन बनाते हैं। 
  9. Meat Chef यह किचन में उपलब्ध सभीनप्रकार के मासों को पकता है।
  10. Fry Chef के पास रसोई में मांस सब्जियों और कई प्रकार की आइटम्स को तलने का काम होता है।
  11. Soucier chef  का काम भी किचन में सबसे बड़ा होता है। ये किचन में तीसरे बड़े chefs में से एक गिने जाते हैं। ये head chef  के निर्देशों का पालन करते हैं और ग्राहकों को परोसे जाने वाले सभी व्यंजनों के लिए सॉस बनाते हैं। सलाद की ड्रेसिंग करना, पास्ता सॉस बनाना, ग्रेवी, और सूप के लिए एक Soucier chef ही जिम्मेदार होता है।
  12. Prep chefs इनका काम किचन में व्यंजन से सम्बंधित सामग्री को इकट्ठा करना होता है, ताकि जब व्यंजन बने तो किसी चीज की कमी न आये।
  13. expeditor chef का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि वो ग्राहकों तक पहुंचने वाली डिशेस की प्लेट्स का ध्यान रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक डिश perfect हो।
  14. Commas Chef  ये एक एंट्री लेवल का शेफ होता है मतलब इस तरह के शेफ डिग्री डिप्लोमा करके फ्रेशर के तौर पर नए नए जॉब पर आये होते हैं। ये अक्सर कार्यस्थान में भोजन तैयार करने में सहायता करते हैं।
कैसे बढ़ाएं अपना कौशल : Communication - बोलने के ढंग से, Intelligent - निपुणता, Stress control - तनाव का कण्ट्रोल, Multitasking - बहु कार्यन, Activeness - सक्रियता।

सरकारी विभाग में cook करियर बनाए 


सरकारी नौकरी : आपको chef, cook बनने की कला में सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते है जैसे की कुक का पद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं ऐसे विभागों में होता है जहां संगठन द्वारा खान-पान की व्यवस्था की जाती है, उदाहरण के लिए भारतीय रेल के इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) और इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आइटीडीसी) के देश भर में फैले विभिन्न केंद्रों, आर्मी, नेवी, एयर फोर्स के विभिन्न केंद्रों, सुरक्षा एवं अर्ध-सैनिक बलों के बटालियनों, मंत्रालयों या विभागों आदि में होता है, कुक की नियुक्ति इन संस्थानों में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में की जाती है, कुक का कार्य विभाग या संगठन के किचन एरिया में खान-पान को पकाने में सहायता करने से संबंधित होता है, संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के अनुसार खाना पकाने से जुड़े कार्यों को निपटाने की जिम्मेदारी कुक की होती है, अगर आपको अच्छा खाना पकाना आता है और आपके पास इस स्किल में लिखित अनुभव है तो आप भी सरकारी केन्द्रो में जाकर जॉब के लिए apply कर सकते है। 


सरकारी विभाग में cook की योग्यता : कुक बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास हो और भारतीय पाक कला (Culinary arts) और भोजन, फल, सब्जी आदि  व्यापार में दक्षता का ज्ञान होना चाहिए।  इसके साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग या कैटरिंग के क्षेत्र में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्राप्त हो। 

चयन प्रक्रिया : कुक के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर लिखित परीक्षा जिसमें आपसे न्यूट्रिशियस वैल्यू, फल-सब्जियों की वैराइटी और प्रोटीन विटामिन आदि से सम्बंधित सवाल पूछे जाएंगे और प्रक्टिकली यानी की भोजन बनाने और उसके टेस्ट के आधार पर किया जाता है।  दूसरी तरफ यदि वेकेंसियों के मुकाबले यदि अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित संगठन उम्मीदवारों का चयन सिर्फ साक्षात्कार और ट्रेड परीक्षा के आधार पर ही कर सकता है।


आयु सीमा : कुक बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 27/28 वर्ष भी मांगी जाती है, ऐसे उम्मीदवार जो कि आरक्षित श्रेणियों, जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, आदि से संबंधित हैं, उनको अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है। 

कुक की सैलरी : कुक के पद पर छठे वेतन आयोग के पे-बैंड 1 के अनुरूप रु. 5200-19100 और ग्रेड पे 1900) के अनुसार सैलरी दी जाती है।  जिन संस्थानों में नियुक्ति संविदा के आधार पर होती है वहां कुक की सैलरी रु. 20000/- निश्चित होती है। जिन संगठनों में सातवां वेतन आयोग लागू किया जा चुका है वहां लेवल 1 के अनुरूप सैलरी दी जाती है।

हमें उम्मीद है कि हमारी यह पोस्ट आपकी जानकारी के मुताबिक होगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो प्लीज हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस पोस्ट को शेयर कीजिए अपने फ्रेंड्स के साथ ताकि हमें प्रोत्साहन मिले और हम आपके लिए आपके टैलेंट से संबंधित और लेख बना पाए। 


अगर आपको Cook और chef से संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए हो तो आप प्लीज हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिए, हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे।

 
धन्यवाद लेख को पूरा पढ़ने के लिए हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके जरूर काम आएगा।


D.T 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर सच मे सिंगर बनने की चाह है तो इस लेख को जरूर पढ़िए

 जानिए बॉलीवुड सिंगर कैसे बने / Know how to become a Bollywood singer हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको बताएंगे की सिंगर कैसे बने सिंगर बनना बहुत से लोगो  की चाह  होती  है। बहुत से लोग बॉलीवुड की फिल्मो मे सिंगर बनना चाहते है कुछ लोग पैसे कमाने के लिए सिंगर बनना चाहते है तो कुछ लोग फेमस होने के लिए सिंगर बनने के लिए।  बहुत मेहनत ,बहुत स्ट्रगल और बहुत पेशेंस की जरुरत पड़ती है। बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। स्टेज परफॉर्मेंस भी देने पड़ते है। सिंगिंग कॉम्पीटिशन में पार्टीसिपेट करना पड़ता है। अच्छा सिंगर बनने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज़ ही काफी नहीं होती है । आपको सुर, ताल का ज्ञान भी होना आवश्यक होता है। म्यूजिक का अच्छा ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपको सिंगिंग क्लासेज ज्वाइन करनी चाहिए। सिंगिंग क्लास ज्वाइन  करने से आपको म्यूजिक के सुर ताल की अच्छी समझ हो जाएगी। इसके बाद अभ्यास और अनुभव के साथ आप सिंगर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे। सिंगर  बनने के  लिए  कोर्सेज :   फ्रेंड्स अ...

एक पेशेवर लेखक कैसे बनें?/How to become a professional writer? (without a writing degree)

  प्रोफेशनल   लेखक /professional writer फ्रेंड में भी एक फ्रीलांस राइटर(लेखक) हूँ।मेरे पास राइटिंग में कोई डिग्री नहीं थी, कोई डिप्लोमा नहीं था।फिर भी मैं एक राइटर(लेखक) हूँ मैं राइटर(लेखक)  कैसे बनी?वो सारे पॉइंट्स मैने आगे बताए हैं। उन सभी पॉइंट्स को मेने फॉलो क्य।  अगर आप भी फॉलो करेंगे तो जरूर एक कामयाब राइटर(लेखक) बनेंगे अपने चुने हुए विषय में।  दोस्तों , क्या आपने कभी सोचा है कि जो आप अपने पसंदीदा चीजें जिनके बारे में आप लिखते हैं , आपको उसके लिए पैसे भी मिल सकते हैं ? कहने का तात्पर्य यह है कि आप अपने लेखन से पैसे भी कमा सकते हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि एक प्रोफेशनल लेखक बनने के लिए आपके पास एक प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए , राइटिंग स्किल के अंदर। 1. उच्च विद्यालय की डिग्री प्राप्त करें। अधिकांश लेखन नौकरियों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए हाई स्कूल की डिग्री या समकक्ष न्यूनतम शैक्षिक आवश्यकता है। .. .x 2. एक पेशेवर पथ चुनें। ... x 3. एक लिखित शिक्षा प्राप्त करें। ... x 4. एक इ...

Social Media Influencer (प्रभावशाली व्यक्ति) कैसे बने ? How To Be a Social Media Influencer and Make Money Online?

  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बनें और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? सोशल मीडिया आज के समय में हमारी डेली की दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है, हम सभी सोशल मीडिया की कोई न कोई ऍप्लिक्शन, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर use करते है। इन्ही सोशल मीडिया से बहुत से लोग काफी पैसा कमाते है। और इन्ही को  Social Influencer कहते हैं ।  Social media एक Online platform है जिसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट किसी भी एलेक्टरनीक डिवाइस में use कर सकते  है।   आप तो देख ही रहे हैं सोशल मार्केटिंग का दौर काफी तेजी से बढ़ रहा है। और आगे भी इसी तरह से बढ़ता रहेगा। तो क्यूँ ना आप आज से ही इसमें शुरआत करदे। अगर शुरुआत अभी से कर देंगे तो आप यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते। की आपका अपने आने वाले भविष्ये में कितना कमा सकते है और भविष्ये को कितना उज्वल बना सकते है।    सोशल मीडिया influencer बनने के फायदे : Social Media influencer बनकर आप पैसे कमा सकते है.  आप लोगो के बिच अपनी एक अलग पहचान बना सकते है.  पैसे कमाने के कई सारे रास्ते आपके लिए खुल जाते है.  आप ज्यादा से ज्यादा लोगो के...