सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक्टर बनने का सबसे आसान तरीका/बॉलीवुड एक्टर/ एक्ट्रेस कैसे बने।

 जानिए एक्टर/ एक्ट्रेस बनने के बारे में पूरी जानकारी। 


हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको एक्टर कैसे बने ?इस बारे में बताने जा रहे है। आप अब बेहद ही आसान तरीके से एक्टर बन सकते है इसके लिए आपको कुछ छोटी-छोटी सी प्रक्रिया को अपनाना होता हैं जिसके बाद आप एक बड़े परदे के एक्टर बन सकते है व इसके लिए आपको क्या क्या करना होगा इसके बारे में हम आपको आज यँहा बहुत सारी जानकारी देने वाले है।  

एक बात समझ ले आप कभी भी केवल Opportunity के इन्तजार में ना रहे। आप खुद अपनी Opportunity को ढूंढे, अपने एक्टिंग की Skill पर काम करे, उसको Improve करते रहो, जब तक आप खुद से Try नहीं करेंगे, तब तक कोई भी आपको एक्टर नहीं बना सकता।इसलिए सबसे पहले आप अपने आपसे एक सवाल पूछे कि आप आखिर कार एक्टर क्यों बनना चाहते हैं।

एक्टर बनने के लिए आपको passionate होना बहुत जरूरी है, केवल interest के लिए या फिर T.V पर दिखने के लिए acting करना चाहते हो तो आप कभी भी अच्छे एक्टर नहीं बन पाएंगे, ऑडिशन में भी Cast उन्हीं को किया जाता है, जो Confident और passionate होते हैं, और इस सब Process में थोड़ा तो वक्त लगेगा ही।

अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो आप भी इन फिल्मों में एक्टिंग या रोल कर सकते हैं। इसके बाद अनेक प्रोडक्शन हाउस TV Serial का निर्माण करते हैं, आपको यंहा पर भी चांस मिल सकता है। आप जानते ही होंगे हमारे देश में बहुत सारे सिनेमा है। जैसे साउथ सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा, पंजाबी सिनेमा। आप बॉलीवुड में आने से पहले इनमे से किसी भी तरह के सिनेमा में तरय कर सकते है, और जब एक अच्छा एक्सपीरियंस हो जाए तब बॉलीवुड में आसानी से एंट्री पा सकते है।   

आप विभिन्न TV शो होस्ट कर सकते हैं। Ad Films में काम कर सकते हैं। पिछले कुछ दशकों से Film Making का काम बहुत तेजी से बढ़ा है। इसलिए यंहा पर एक्टरों के लिए काम के अवसर भी बढ़े है।

कुछ जरुरी टिप्स:

  1. एक्टिंग का जूनून पैदा करे। 
  2. अलग अलग जगह ऑडिशन दे। 
  3. Confident रहे। 
  4. खुद में Energy बनाये रखे। 
  5. नेचुरल एक्टिंग सीखे। 
  6. एक्टिंग की किताबे पढ़े। 
  7. इंडस्ट्री के लोगो से Contact बनाये। 
  8. इंटरनेट से एक्टिंग सीखे। 
  9. थिएटर ग्रुप्स ज्वाइन करे। 
  10. एक्टिंग स्कूल ज्वाइन करे। 
  11. Acting की Training करे। 
  12. Theatre Join करें। 
  13. Social Media से जुड़े। 
  14. Resume बनाये। 
  15. फिटनेस पर ध्यान दे। 
  16. अपना सम्पर्क बनाए। 
  17. चेहरे/ब्यूटी  का ध्यान रखे। 
  18. ऑडिशन मे हिस्सा ले। 
  19. Advising Agency से‌ जुड़े। 
  20. मॉडलिंग  करे। 

एक्टर बनने के लिए सबसे बेस्ट किताबे:

  1. स्तानिस्लाव्स्की: अभिनेता की तैयारी
  2. स्तानिस्लाव्स्की: चरित्र की रचना
  3. स्तानिस्लाव्स्की: भूमिका की संरचना
  4. आप खुद ही बेस्ट है
  5. आषाढ़ का एक दिन
  6. हिंदी कहानी संग्रह
  7. कोर्ट मार्शल
  8. तुगलक

एक्टिंग कोर्स:

  1. डिप्लोमा इन एक्टिंग (6-12 माह) पीजी डिप्लोमा इन एक्टिंग (1-2 बर्ष)
  2. फ़ास्ट ट्रैक डिप्लोमा इन एक्टिंग (6-12 माह)
  3. सर्टिफिकेट कोर्स इन एक्टिंग (3-6 माह)
  4. डिप्लोमा इन परफार्मिंग आर्ट्स (2 बर्ष)
  5. डिप्लोमा इन ड्रामैटिक आर्ट्स (2-3 बर्ष)
  6. बैचलर इन परफार्मिंग आर्ट्स (3 बर्ष)

बेस्ट एक्टिंग इंस्टिट्यूट  इंडिया में:

  1. फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
  2. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली
  3. व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, मुम्बई
  4. अनुपम खेर एक्टर प्रिपेर्स इंस्टीट्यूट, मुम्बई अन्य शहर
  5. किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट, मुम्बई
  6. रोशन तनेजा एक्टिंग इंस्टीट्यूट, मुम्बई
  7. बैरीजान एक्टिंग इंस्टीट्यूट, मुम्बई
  8. भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ

Acting Audition के बारे में कैसे पता चलेगा:

कुछ अच्छे व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करे। मुम्बई फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के लिए कई ऐसे ग्रुप है, जिन्हे जॉइन करने के लिए 400 से 500 रुपये ग्रुप मेंबर चार्ज लेते हैं। जिसकी वजह से आपको एक्टिंग ऑडिशन की जानकारी मिलती रहेगी। 

आप जंहा भी ऑडिशन देने जाये, वंहा अपने जैसे लोगों से बातचीत करें उनसे कॉन्टेक्ट बनाए, एक दूसरे के नंबर ले, और एक दूसरे को ऑडिशन की जानकारी बाटें।

आप फ़िल्म और टीवी प्रोडक्शन हाउस, कास्टिंग एजेंसी में कास्टिंग डाइरेक्टर से संपर्क करें। और समय-समय पर उनसे कांटेक्ट करते रहे, जिससे आप को ऑडिशन की जानकारी मिलती रहे। 

कुछ अच्छे फेसबुक ग्रुप,इंस्टाग्राम पेज, ट्विटर पेज आदि से भी जुड़ सकते है, जंहा से आपको ऑडिशन की जानकारी मिलती रहेगी। 

Most important knowledge/ कुछ जरुरी सुचना:

इस बात का जरूर ध्यान रखना कि कंही भी ऑडिशन की फीस नही ली जाती। अगर आपसे रजिस्ट्रेशन या किसी के नाम पर एक भी पैसा मांगा जाए, तो आप गलती से भी न दें।

फ्रॉड लोगों से बचे। इसके अलावा आपको कुछ लोग ऐसे भी मिल सकते है, जोकी आपसे पैसे की डिमांड करेंगे और आपको किसी भी फ़िल्म या टीवी सीरियल में काम दिलाने का वादा करेंगे। ऐसे लोग बहुत बड़े ठगी होते है ये आपको अपनी बातो में बेहला-फुसला सकते है। शुरू में ये लोग आपकी बहुत चापलूसी करेंगे पैसे लेकर गायब हो जाएंगे। बस आप इतना ध्यान रखें, रुपए देकर आप किसी भी फ़िल्म या टीवी सीरियल में रोल नही पा सकते हैं। इसलिए दलालो के चक्कर मे कभी भी न पड़े।

ऑडिशन में क्या होता है:

जैसे की आप किसी भी नौकरी के लिए जाते है, तो वंहा पर आपको इंटरव्यू देना होता है। इसी प्रकार Acting में काम पाने के लियर आपको ऑडिशन देना होता है। इसमें ऑडिशन के समय आपको एक स्क्रिप्ट दी जाती है। जिसे आपको 10 से 20 मिनट में याद करना होता है। फिर आपको उस डायलॉग के साथ में अपनी acting करके दिखानी होती है। अगर आपकी एक्टिंग मांगे गए करेक्टर के हिसाब से सही होती है तो आपको उस Film या TV Serial में काम मिल जाता है।

एक्टर बनने के लिए इंग्लिश जरुरी है या नहीं:

T.V Serial में या बॉलीवुड फिल्में जो हिंदी में होती है उनके लिए आपको इंग्लिश आना जरूरी नहीं है लेकिन आपको हिंदी अच्छे से आना जरूरी है। अगर आपको इंग्लिश नहीं आती तो भी काम मिल सकता है आप एक्टर बन सकते है।ऑडिशन भी हिंदी में दे सकते है अगर आपको हिंदी फिल्म में काम करना है

एक्टिंग के लिए लुक, बॉडी फिगर कैसा होना चाहिए:

एक्टिंग करने के लिए good looks जरूरी है। हमारे पास गुड लुक्स नहीं है तो हम अच्छे एक्टर नहीं बन सकते।

फ़िल्म इंडस्ट्री में हर तरह के लोगों की डिमांड होती है। एक्टर बनने के लिए जरूरी नही की आप गोरे, खूबसूरत और बॉडी हों। यंहा पर करैक्टर के हिसाब से लुक की मांग होती है। जयदादार लीड रोल के लिए अच्छा लुक और सही बॉडी की डिमांड होती है। पर इसके लिए भी जरूरी नही कि आप बहुत गोरे और बॉडीबिल्डर हों। अगर आप नार्मल भी हैं, तो भी चलेगा। आपका चेहरा कैमरा फ्रेंडली होना चाहिए। फिलहाल Acting में हर तरह के लोगों के लिए काम है। लेकिन एक्टर बनने के लिए आपका लुक जितना नेचुरल होगा उतना अच्छा है क्योंकि आजकल नेचुरल लुकिंग एक्टर्स की डिमांड ज्यादा है। Good Looks होने से आपको शायद सफलता जल्दी मिल सकती है या आपको कोई रोल मिलने के Chance बढ़ते हैं लेकिन good looks के साथ-साथ आपको एक्टिंग भी आना चाहिए। अगर आपके लुक्स अच्छे हैं लेकिन आपको एक्टिंग नहीं आती तो कोई आपको Cast नहीं करेगा। हमने बहुत सारे बॉलीवुड एक्टर्स या टीवी सीरियल एक्टर्स देखे हैं जो एक्टिंग के दम पर Successful है।

एक्टर बनने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए:

Child artist से लेकर जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा वह भी अच्छे एक्टर बन सकते हैं। एक्टिंग के लिए Specific उम्र की जरूरत नहीं होती है किसी भी उम्र में आप अच्छे एक्टर बन सकते हैं।

चाइल्ड एक्टर बनने के लिए क्या करे:

सबसे पहले आपको अपने बच्चे को या जो चाइल्ड एक्टर बनना चाहता है उन्हें कहानी को पढ़ने का interest होना चाहिए जैसे कि कोई भी कहानी जब वह पढ़ें तो उन्हें उसे Explain करने में मजा आना चाहिए।
आजकल चाइल्ड एक्टर्स की Requirement बहुत सारे वेब सीरीज, टीवी सीरियल और फिल्मों में बहुत ज्यादा है। चाइल्ड एक्टर बनने के लिए उस चाइल्ड को उस फील्ड में इंटरेस्ट होना चाहिए मतलब कि अगर कभी कोई टीवी सीरियल हो तो आराम से और अच्छे से उसे निभा पाए।
चाइल्ड एक्टर बनने के लिए बहुत सारी जगह पर ऑडिशन होते हैं जब भी कभी ऑडिशन हो तो अपने बच्चे को या जो चाइल्ड एक्टर बनना चाहता है उसे वहां पर लेकर जाए उसके बाद अगर कास्टिंग डायरेक्टर कोई स्क्रिप्ट या फिर कोई डायलॉग देता है तो उसे अच्छे से पढ़ कर समझ कर अपने एक्सप्रेशन के साथ ऑडिशन देना होता है।

Conclusion:

हमें उम्मीद है कि हमारी यह पोस्ट आपकी जानकारी के मुताबिक होगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो प्लीज हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस पोस्ट को शेयर कीजिए अपने फ्रेंड्स के साथ ताकि हमें प्रोत्साहन मिले और हम आपके लिए आपके टैलेंट से संबंधित और लेख बना पाए। 
धन्यवाद लेख को पूरा पढ़ने के लिए हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके जरूर काम आएगा।

D.T 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर सच मे सिंगर बनने की चाह है तो इस लेख को जरूर पढ़िए

 जानिए बॉलीवुड सिंगर कैसे बने / Know how to become a Bollywood singer हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको बताएंगे की सिंगर कैसे बने सिंगर बनना बहुत से लोगो  की चाह  होती  है। बहुत से लोग बॉलीवुड की फिल्मो मे सिंगर बनना चाहते है कुछ लोग पैसे कमाने के लिए सिंगर बनना चाहते है तो कुछ लोग फेमस होने के लिए सिंगर बनने के लिए।  बहुत मेहनत ,बहुत स्ट्रगल और बहुत पेशेंस की जरुरत पड़ती है। बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। स्टेज परफॉर्मेंस भी देने पड़ते है। सिंगिंग कॉम्पीटिशन में पार्टीसिपेट करना पड़ता है। अच्छा सिंगर बनने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज़ ही काफी नहीं होती है । आपको सुर, ताल का ज्ञान भी होना आवश्यक होता है। म्यूजिक का अच्छा ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपको सिंगिंग क्लासेज ज्वाइन करनी चाहिए। सिंगिंग क्लास ज्वाइन  करने से आपको म्यूजिक के सुर ताल की अच्छी समझ हो जाएगी। इसके बाद अभ्यास और अनुभव के साथ आप सिंगर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे। सिंगर  बनने के  लिए  कोर्सेज :   फ्रेंड्स अ...

एक पेशेवर लेखक कैसे बनें?/How to become a professional writer? (without a writing degree)

  प्रोफेशनल   लेखक /professional writer फ्रेंड में भी एक फ्रीलांस राइटर(लेखक) हूँ।मेरे पास राइटिंग में कोई डिग्री नहीं थी, कोई डिप्लोमा नहीं था।फिर भी मैं एक राइटर(लेखक) हूँ मैं राइटर(लेखक)  कैसे बनी?वो सारे पॉइंट्स मैने आगे बताए हैं। उन सभी पॉइंट्स को मेने फॉलो क्य।  अगर आप भी फॉलो करेंगे तो जरूर एक कामयाब राइटर(लेखक) बनेंगे अपने चुने हुए विषय में।  दोस्तों , क्या आपने कभी सोचा है कि जो आप अपने पसंदीदा चीजें जिनके बारे में आप लिखते हैं , आपको उसके लिए पैसे भी मिल सकते हैं ? कहने का तात्पर्य यह है कि आप अपने लेखन से पैसे भी कमा सकते हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि एक प्रोफेशनल लेखक बनने के लिए आपके पास एक प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए , राइटिंग स्किल के अंदर। 1. उच्च विद्यालय की डिग्री प्राप्त करें। अधिकांश लेखन नौकरियों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए हाई स्कूल की डिग्री या समकक्ष न्यूनतम शैक्षिक आवश्यकता है। .. .x 2. एक पेशेवर पथ चुनें। ... x 3. एक लिखित शिक्षा प्राप्त करें। ... x 4. एक इ...

Social Media Influencer (प्रभावशाली व्यक्ति) कैसे बने ? How To Be a Social Media Influencer and Make Money Online?

  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बनें और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? सोशल मीडिया आज के समय में हमारी डेली की दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है, हम सभी सोशल मीडिया की कोई न कोई ऍप्लिक्शन, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर use करते है। इन्ही सोशल मीडिया से बहुत से लोग काफी पैसा कमाते है। और इन्ही को  Social Influencer कहते हैं ।  Social media एक Online platform है जिसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट किसी भी एलेक्टरनीक डिवाइस में use कर सकते  है।   आप तो देख ही रहे हैं सोशल मार्केटिंग का दौर काफी तेजी से बढ़ रहा है। और आगे भी इसी तरह से बढ़ता रहेगा। तो क्यूँ ना आप आज से ही इसमें शुरआत करदे। अगर शुरुआत अभी से कर देंगे तो आप यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते। की आपका अपने आने वाले भविष्ये में कितना कमा सकते है और भविष्ये को कितना उज्वल बना सकते है।    सोशल मीडिया influencer बनने के फायदे : Social Media influencer बनकर आप पैसे कमा सकते है.  आप लोगो के बिच अपनी एक अलग पहचान बना सकते है.  पैसे कमाने के कई सारे रास्ते आपके लिए खुल जाते है.  आप ज्यादा से ज्यादा लोगो के...