सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाये, जानिए पूरी जानकारी/Make a career in the film industry, know full information

फिल्म इंडस्ट्री में करियर कैसे बनाये: 


फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में प्रचलित हो सकते है, इसके लिए आपको इससे सम्बंधित कोर्स को करना होगा। कोर्स में आपको इसके विषय में गहन बिंदुओं के विषय में बताया जाता है, जिसके उपरांत आप एक अच्छे अभिनेता बन सकते है, कोर्स करने के बाद आप किसी टीवी शो इत्यादि में काम प्राप्त कर सकते है, इसके बाद यदि आपका अभिनय अच्छा रहता है, तो आपको अन्य चैनलों पर भी काम मिल सकता है, इस प्रकार आप अपने करियर की शुरूआत कर सकते है, प्रचिलत होने के बाद आपको बॉलीवुड से भी ऑफर आने शुरू हो जाते है। बॉलीवुड में यदि आपकी एक फिल्म भी हिट हो जाती तो आपकी मांग फिल्म इंडस्ट्री बढ़ जाएगी। फिल्म इंडस्ट्री ने करोड़ो लोगो को रोजगार दिया है। फिल्मे मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन हैं। आजकल हर कोई फिल्मे देखना पसंद करता है। खासकर बॉलीवुड का सबसे ज्यादा क्रेज है। बैसे तो इंडिया में बहुत सारी भाषाओं में फिल्मो का निर्माण होता है। फ़िल्म उद्दोग के बढ़ने से यंहा पर रोजगार के काफी अवसर पैदा हो गये हैं। फ़िल्म में काम बहुत बड़े स्तर का होता है।

इसके लिए बहुत सारे लोगो की जरूरत होती है। अगर आप मे टैलेंट है तो आप भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकते हैं। फिल्मो में शानदार कैरियर के लिए आपको कुछ स्ट्रगल करना पड़ सकता है पर यंहा पर काम मिलना असम्भव नही है।

फिल्म मेकिंग से सम्बंधित बहुत से कोर्स होते है। आप अपनी इच्छा के अनुसार कोई सा भी कोर्स कर सकते हैं। फिल्म निर्माण से सम्बंधित कोर्स करने से आपको ये फायदा होगा कि आप फिल्म मेकिंग की बारीकियों से परिचित हो जायेंगे। कोर्स करने के बाद आप किसी अच्छे प्रोडक्शन हाउस में इंटर्नशिप कर लें। जिससे आपको डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर के साथ कार्य करने का मौका मिलेगा यंहा पर आप फिल्म मेकिंग का बास्तविक ज्ञान हासिल कर पाएंगे, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से परिचय भी बढ़ेगा।

फिल्म के कोर्स :

फिल्म प्रोडक्शन में कैरियर बनने के लिए पहले आप ये डिसाइड करें कि आप फ़िल्म के किस डिपार्टमेंट में काम करना चाहते हैं उसी से रिलेटेड कोर्स करें। आजकल Film Production से संबंधित बहुत से कोर्स होते हैं जिनको जॉइन करके आप फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकते हैं। जैसे :

  1. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एक्टिंग
  2. डिप्लोमा इन एक्टिंग
  3. सर्टिफिकेट कोर्स इन एक्टिंग
  4. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डायरेक्शन एंड स्क्रिप्ट राइटिंग
  5. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डायरेक्शन
  6. डिप्लोमा इन डायरेक्शन
  7. सर्टिफिकेट कोर्स इन डायरेक्शन
  8. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सिनेमेटोग्राफी
  9. डिप्लोमा इन सिनेमेटोग्राफी
  10. सर्टिफिकेट कोर्स इन सिनेमेटोग्राफी
  11. डिप्लोमा इन कैमरा एंड लाइटिंग
  12. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साउंड रिकॉर्डिंग एंड इंजीनियरिंग
  13. डिप्लोमा इन साउंड रिकॉर्डिंग एंड इंजीनियरिंग
  14. सर्टिफिकेट कोर्स इन साउंड रिकॉर्डिंग एंड इंजीनियरिंग
  15. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन वीडियो एडिटिंग
  16. डिप्लोमा इन एडिटिंग
  17. सर्टिफिकेट कोर्स इन एडिटिंग
  18. Msc.  इन सिनेमा
  19. Bsc.  इन सिनेमा
  20. MA इन परफॉर्मिंग आर्ट्स
  21. BA  इन परफॉर्मिंग आर्ट्स
  22. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन वीडियो प्रोडक्शन
  23. डिप्लोमा इन वीडियो प्रोडक्शन

सर्टिफिकेट इन एक्टिंग (वीकेंड कोर्स):

  1. डिप्लोमा इन फिल्म एक्टिंग
  2. डिप्लोमा कोर्सेज इन फिल्म आर्ट्स
  3. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सिनेमा
  4. कस्टमाइज्ड फिल्म वर्कशॉप्स

फिल्म इंस्टीट्यूट:

  1. फिल्म इंस्टीट्यूट, पुणे
  2. सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट, कोलकाता
  3. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली
  4. एशियन अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन, नोएडा
  5. दिल्ली फिल्म इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
  6. अनुपम खेर की एक्टर प्रिपेयर्स इंस्टीट्यूट
  7. सुभाष घई की व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल

फिल्म मे करियर ऑपशन:

  1. प्रोडक्शन मेनेजर
  2. प्रोडक्शन असिस्टेंट
  3. प्रोडक्शन कॉर्डिनेटर
  4. डायरेक्टर
  5. असिस्टेंट डायरेक्टर
  6. आर्ट डायरेक्टर
  7. कास्टिंग डायरेक्टर
  8. कास्टिंग असिस्टेंट
  9. स्क्रीन प्ले राइटर
  10. आर्ट डायरेक्टर
  11. असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर
  12. प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  13. सेट डिज़ाइनर
  14. मेकअप आर्टिस्ट
  15. हेयर स्टाइलिस्ट
  16. लोकेशन मेनेजर
  17. सिनेमेटाग्राफोर ( डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी)
  18. कैमरा असिस्टेंट
  19. बूम ओपरेटर
  20. कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर
  21. साउंड इंजीनियर
  22. वॉइस ओवर आर्टिस्ट
  23. स्टंट कॉर्डिनेटर
  24. फिल्म एडिटर
  25. म्यूजिक डायरेक्टर
  26. कोरियोग्राफरएक्टर
  27. सिंगर

एक बार मुंबई जरूर जाए: 

मुंबई शहर में बॉलीवुड के बहुत ही ज्यादा स्रोत है, यहां पर बहुत ही अच्छे एक्टिंग स्कूल, ट्रेनिंग सेंटर आपको मिल जाएगा जहां पर आप अच्छे से एक्टिंग सीख सकते हैं।
अगर आप मुंबई के एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं, तो आपको बॉलीवुड में काम मिलने में आसानी होगी क्योंकि वहां के बड़े-बड़े एक्टिंग स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के द्वारा खोले गए हैं। ऐसे में अगर किसी भी प्रोड्यूसर या डायरेक्टर को एक्टर की जरूरत होगी तो वह आपको अपनी अगली फिल्म में काम दे सकते है।
आपको बस एक्टिंग स्कूल में मन लगाकर एक्टिंग सीखना होगा, क्योंकि कितना भी बड़ा एक्टिंग स्कूल हो वह आपको एक्टिंग नहीं सिखा पाएगा अगर आप खुद नहीं चाहेंगे। अगर आप मन लगाकर एक्टिंग नहीं सीखते हैं तो बॉलीवुड में करियर बनाने में आपको बहुत दिक्कत होगी।

फिल्म प्रोडक्शन में काम करने के तीन स्टेप्स:

1. प्री प्रोडक्शन (Pre production)प्री प्रोडक्शन में फिल्म बनाने से पहले उसकी योजना बनाई जाती है जैसे फिल्म का बजट, फिल्म स्क्रिप्ट लिखना, एक्टर चुनना, क्रू मेंबर्स, लोकेशन आदि फिल्म निर्माण से सम्बंधित सारी तैयारी पहले ही कर ली जाती है।

2. प्रोडक्शन (Production)प्रोडक्शन के अंतर्गत फिल्म की शूटिंग की जाती है।

3. पोस्ट प्रोडक्शन (Post production)फिल्म की शूटिंग या रिकॉर्डिंग होने के बाद आगे की प्रक्रिया पोस्ट प्रोडक्शन होती है। जिसके अंतर्गत फिल्म की एडिटिंग और मिक्सिंग होती है। जिसमें फिल्म से अनचाहे दृश्य हटाये जाते है और आवश्यक दृश्य जोड़े जाते हैं। रिकॉर्ड किये गए फुटेज या वीडियो क्लिप को स्क्रिप्ट के आधार पर एक सीक्वेंस में रखा जाता है। पोस्ट प्रोडक्शन में ही वीडियो में विजुअल इफ़ेक्ट और साउंड इफ़ेक्ट लगाये जाते हैं, साथ ही वॉइस ओवर भी पोस्ट प्रोडक्शन का ही अंग है।

फिल्म प्रोडक्शन डिपार्टमेंट:

  1. प्रोडक्शन डिपार्टमेंट
  2. डायरेक्शन डिपार्टमेंट
  3. कास्टिंग डिपार्टमेंट
  4. स्क्रिप्ट डिपार्टमेंट
  5. लोकेशन डिपार्टमेंट
  6. कैमरा डिपार्टमेंट
  7. साउंड डिपार्टमेंट
  8. आर्ट डिपार्टमेंट
  9. मेकअप डिपार्टमेंट
  10. पोस्ट प्रोडक्शन डिपार्टमेंट
अपना पोर्टफोलियो जरूर बनाएं:

आपको अगर पोर्टफोलियो के बारे में पता नहीं है तो मैं बता दूं कि पोर्टफोलियो मे आपकी तस्वीरें होती है। पोर्टफोलियो में अलग-अलग पोज़ की फोटोस होती है। जब भी आप कहीं पर ऑडिशन देने जाते हैं तो सबसे पहले आपसे आपका पोर्टफोलियो ही मांगा जाता है।
आपको भी अपना एक अच्छा सा पोर्टफोलियो किसी बढ़िया फोटोग्राफर से बनवाना होगा, जितना बेहतरीन पोर्टफोलियो होगा आपका उतना काम मिलने में आपको आसानी होगी।

बॉलीवुड में काम कैसे मिलता है:

जब आप अच्छी तरीके से एक्टिंग सीख लेते हैं तो फिर आपको काम की जरूरत होती है। बॉलीवुड में काम पाने के लिए आपको मुंबई आना होगा। मुंबई में बहुत बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस और कास्टिंग एजेंसी है जो कि एक्टरों की ऑडिशन लेते हैं ।
बॉलीवुड में काम पाने के लिए आपको ऑडिशन देना होगा। अगर आप ऑडिशन के बारे में नहीं जानते हैं तो मैं आपको बता दूं कि, जैसे किसी भी नौकरी को पानी के लिए आपको इंटरव्यू देना होता है जिसमें इस बात का पता चलता है कि आप उस पद के लायक है या नहीं। ठीक उसी तरह एक्टिंग के क्षेत्र में आपको ऑडिशन देना होता है जिससे यह पता चलता है कि आप उस रोल को अच्छे से कर पाएंगे या नहीं ।
मुंबई में बहुत सारे प्रोडक्शन हाउस और कास्टिंग एजेंसी है। जहां पर आप अपने एक्टिंग का ऑडिशन दे सकते हैं। अगर ऑडिशन के लिए आपसे कोई पैसे की डिमांड करता है तो ऐसे लोगों से आप दूर रहें क्योंकि ऑडिशन देने के लिए किसी भी प्रोडक्शन हाउस या कास्टिंग एजेंसी के द्वारा पैसे की डिमांड नहीं की जाती है ।

Conclusion:

हमें उम्मीद है कि हमारी यह पोस्ट आपकी जानकारी के मुताबिक होगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो प्लीज हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस पोस्ट को शेयर कीजिए अपने फ्रेंड्स के साथ ताकि हमें प्रोत्साहन मिले और हम आपके लिए आपके टैलेंट से संबंधित और लेख बना पाए। 
धन्यवाद लेख को पूरा पढ़ने के लिए हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके जरूर काम आएगा।

D.T 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर सच मे सिंगर बनने की चाह है तो इस लेख को जरूर पढ़िए

 जानिए बॉलीवुड सिंगर कैसे बने / Know how to become a Bollywood singer हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको बताएंगे की सिंगर कैसे बने सिंगर बनना बहुत से लोगो  की चाह  होती  है। बहुत से लोग बॉलीवुड की फिल्मो मे सिंगर बनना चाहते है कुछ लोग पैसे कमाने के लिए सिंगर बनना चाहते है तो कुछ लोग फेमस होने के लिए सिंगर बनने के लिए।  बहुत मेहनत ,बहुत स्ट्रगल और बहुत पेशेंस की जरुरत पड़ती है। बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। स्टेज परफॉर्मेंस भी देने पड़ते है। सिंगिंग कॉम्पीटिशन में पार्टीसिपेट करना पड़ता है। अच्छा सिंगर बनने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज़ ही काफी नहीं होती है । आपको सुर, ताल का ज्ञान भी होना आवश्यक होता है। म्यूजिक का अच्छा ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपको सिंगिंग क्लासेज ज्वाइन करनी चाहिए। सिंगिंग क्लास ज्वाइन  करने से आपको म्यूजिक के सुर ताल की अच्छी समझ हो जाएगी। इसके बाद अभ्यास और अनुभव के साथ आप सिंगर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे। सिंगर  बनने के  लिए  कोर्सेज :   फ्रेंड्स अ...

एक पेशेवर लेखक कैसे बनें?/How to become a professional writer? (without a writing degree)

  प्रोफेशनल   लेखक /professional writer फ्रेंड में भी एक फ्रीलांस राइटर(लेखक) हूँ।मेरे पास राइटिंग में कोई डिग्री नहीं थी, कोई डिप्लोमा नहीं था।फिर भी मैं एक राइटर(लेखक) हूँ मैं राइटर(लेखक)  कैसे बनी?वो सारे पॉइंट्स मैने आगे बताए हैं। उन सभी पॉइंट्स को मेने फॉलो क्य।  अगर आप भी फॉलो करेंगे तो जरूर एक कामयाब राइटर(लेखक) बनेंगे अपने चुने हुए विषय में।  दोस्तों , क्या आपने कभी सोचा है कि जो आप अपने पसंदीदा चीजें जिनके बारे में आप लिखते हैं , आपको उसके लिए पैसे भी मिल सकते हैं ? कहने का तात्पर्य यह है कि आप अपने लेखन से पैसे भी कमा सकते हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि एक प्रोफेशनल लेखक बनने के लिए आपके पास एक प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए , राइटिंग स्किल के अंदर। 1. उच्च विद्यालय की डिग्री प्राप्त करें। अधिकांश लेखन नौकरियों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए हाई स्कूल की डिग्री या समकक्ष न्यूनतम शैक्षिक आवश्यकता है। .. .x 2. एक पेशेवर पथ चुनें। ... x 3. एक लिखित शिक्षा प्राप्त करें। ... x 4. एक इ...

Social Media Influencer (प्रभावशाली व्यक्ति) कैसे बने ? How To Be a Social Media Influencer and Make Money Online?

  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बनें और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? सोशल मीडिया आज के समय में हमारी डेली की दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है, हम सभी सोशल मीडिया की कोई न कोई ऍप्लिक्शन, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर use करते है। इन्ही सोशल मीडिया से बहुत से लोग काफी पैसा कमाते है। और इन्ही को  Social Influencer कहते हैं ।  Social media एक Online platform है जिसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट किसी भी एलेक्टरनीक डिवाइस में use कर सकते  है।   आप तो देख ही रहे हैं सोशल मार्केटिंग का दौर काफी तेजी से बढ़ रहा है। और आगे भी इसी तरह से बढ़ता रहेगा। तो क्यूँ ना आप आज से ही इसमें शुरआत करदे। अगर शुरुआत अभी से कर देंगे तो आप यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते। की आपका अपने आने वाले भविष्ये में कितना कमा सकते है और भविष्ये को कितना उज्वल बना सकते है।    सोशल मीडिया influencer बनने के फायदे : Social Media influencer बनकर आप पैसे कमा सकते है.  आप लोगो के बिच अपनी एक अलग पहचान बना सकते है.  पैसे कमाने के कई सारे रास्ते आपके लिए खुल जाते है.  आप ज्यादा से ज्यादा लोगो के...