ज्वेलरी डिज़ाइन की पूर्ण जानकारी
तरह-तरह के गहनों को बनाने की कला को ही ज्वेलरी डिज़ाइन कहते हैं। गोल्ड, सिल्वर, पर्ल, प्लेटिनम, आदि धातुओं को तराशकर उनसे तरह-तरह के गहने बनाए जाते हैं। इसी तरह हाथी दांत, पत्थर, सीप आदि का भी प्रयोग स्टाइलिश ज्वेलरी बनाने में किया जाता है। ज्वेलरी डिज़ाइनर उन्हें कहते हैं, जो ज्वेलरी की स्टाइल, पैटर्न आदि सेट करते हैं।
आभूषणों की डिज़ाइनिंग करना और व्यापार करना मानव समाज का खास तौर पर भारतीय समाज का अभिन्न हिस्सा रहा है। यही कारण है कि आज मे समय मे ज्वेलरी डिज़ाइनिंग एक बेहतरीन करियर के रूप मे तेजी से उभरता जा रहा है।आभूषणों को अलग अलग डिज़ाइन देने की कला ज्वेलरी डिज़ाइन कहलाती है। सोने चाँदी सिल्वर डाइमण्ड, मोती, रत्न, प्लेटिनम इत्यादि धातुओ को तराशकर गहने बनाए जाते है ऐसे मे जो भी पर्सन इन डिजाइनो को आकर्षक तरीके से तैयार करने की कला रखता है तो वो ज्वेलरी डिज़ाइनिंग के अंतर्गत आता है।
योग्यता:
ज्वेलरी डिज़ाइन में करियर बनाने के लिए 12वीं पास होना बहुत ज़रूरी है। इसके बाद आप आगे के कोर्स कर सकते हैं. दसवीं पास वालों के लिए भी ज्वेलरी डिज़ाइन में बेहतरीन करियर विकल्प है। दसवीं के बाद आप शॉर्ट टर्म कोर्सेस कर सकते हैं। आगे के कोर्स के लिए इच्छुक व्यक्ति को ऐप्टीट्यूड टेस्ट देना पड़ता है। इसके बाद ही आप आगे के कोर्स के लिए आवेदन भर सकते हैं। यदि आप पहले से ही क्रिएटिव माइंड वाले हैं तो ज्वैलरी डिजाइनिंग आपके लिए बेहतर क्षेत्र है। इसके साथ ही इसके कोर्स के जरि आप अपने गुणों में निखार ला सकते हैं। ज्वैलरी डिजाइनर बनने के लिए आपको अपने काम के प्रति लगाव और कुछ हटकर व नया करने की सोच लानी होती है। साथ ही विभिन्न प्रकार के पत्थरों और मेटल्स की जानकारी व डिजाइनिंग सेंस की भी जरूरत पड़ती है। इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपकी कल्पनाशीलता के साथ−साथ आपका मार्केट रिसर्च वर्क भी अच्छा होना जरूरी है। साथ ही इस काम में धैर्य की आवश्यकता होती है क्योंकि एक बेहतर डिजाइन के लिए कई बार घंटों बैठकर भी काम करना पड़ता है। इन सबके साथ ही आपको ग्लोबल मार्केट में चल रहे ट्रेंड पर भी अपनी पैनी नजर रखनी होगी।
निचे कुछ स्किल्स दी गई हैं:
- एडोब क्रिएटिव सूट
- ग्राफ़िक डिज़ाइन
- नेकलेस
- इंजीनियरिंग ड्राइंग
- खुदरा बिक्री
- CAD
- उत्पादन रूप
- कला शो
- डिज़ाइन प्रक्रिया
- उत्पाद विकास
- राइनो
- रुझान अनुसंधान
- बाजार अनुसंधान
- व्यापार की शो
कोर्सज:
- बेचलर ऑफ डिज़ाइनिंग कोर्स बीडीएस।
- ज्वेलरी डिजाइन एंड मेनुफएकचरिंग टेक्नीकस , तीन वर्षीय डिग्री।
- पोस्ट ग्रॅजुएट डिप्लोमा इन ज्वेलरी मेनेजमेंट।
- प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स इन ज्वेलरी ज्वेलरी डिजाइनिंग।
- सर्टिफिकेट कोर्स इन ज्वेलरी मेनयुफेकचरिंग।
- सर्टिफिकेट इन ज्वेलरी डिज़ाइन।
- सर्टिफिकेट इन जेम आइडेंटिटीफिकेशन।
- सर्टिफिकेट इन पॉलिशड डायमंड ग्रेडिंग।
- सर्टिफिकेट इन रफ़ डायमंड अस्सोर्टमेंट एंड जेमोलॉजी।
- ज्वेलरी डिज़ाइन फाउंडेशन कोर्स।
- ओरिएंटेड डिज़ाइन।
- कंप्यूटर ऐडेड डिज़ाइन।
- राइनो स्टाइल ऑफ ज्वेलरी डिज़ाइन।
- डिप्लोमा इन बेसिक ज्वेलरी।
- एडवांस डिप्लोमा इन ज्वेलरी टेक्नोलॉजी।
- डिप्लोमा इन डायमोंड एंड डायमोंड ग्रेडिंग।
- डिप्लोमा इन जेमोलॉजी।
- डिप्लोमा कलर्ड जेमस्टोन आइडेंटिटीफिकेशन।
- पीजी डिप्लोमा इन ज्वेलरी मैनेजमेंट।
- बीए इन ज्वेलरी डिज़ाइन।
- बीएससी इन जेवेलरी डिज़ाइन।
- बैचलर ऑफ जेवेलरी डिज़ाइन।
- डायमंड आइडेंटीफिकेशन एंड ग्रेडिंग
- कैड फॉर जेम्स एंड ज्वेलरी
- कलर्ड जेमस्टोन आइडेंटिफिकेशन
- बीएससी इन ज्वेलरी डिज़ाइन
- बैचलर ऑफ ज्वेलरी डिज़ाइन
- बैचलर ऑफ एक्सेसरीज़ डिज़ाइन
- मास्टर्स डिप्लोमा इन ज्वेलरी डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा इन ज्वेलरी डिज़ाइन एंड जैमोलॉजी
- एडवांस ज्वेलरी डिज़ाइन विद कैड
- ज्वेलरी मैनुफैक्चरिंग
ज्वैलरी डिजाइनिंग कोर्स के लिए बेस्ट कॉलेज और इंस्टिट्यूट:
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जेम्स एंड ज्वेलरी दिल्ली एंड मुम्बई
- जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया मुम्बई
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ज्वेलरी मुम्बई
- आर्च एकेडमी ऑफ डिज़ाइन जयपुर
- पर्ल एकेडमी दिल्ली
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी दिल्ली
- एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई इंडियन जेमोलॉजी इंस्टीट्यूट नई दिल्ली
- नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद।
- इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ ज्वेलरी, मुंबई।
- सेंट जेविर्यस कालेज, मुंबई।
- इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ जेम्स एंड ज्वेलरी, जयपुर।
- जेमोलॉजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, मुंबई।
- जेमस्टोन्स आर्टिसन्स ट्रेनिंग स्कूल, जयपुर।
- इंडियन जेमोलॉजी इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली।
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली।
- ज्वैलरी डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, नोएडा।
सैलरी:
पढ़ाई के तुरंत बाद किसी कंपनी में जॉब लगने पर शुरुआत में 7 से 8 हज़ार रुपए प्रति माह आप कमा सकते हैं। अनुभव के साथ इस क्षेत्र में आप उम्मीद से ज़्यादा कमा सकते हैं। अनुभव होने पर 18 से 20 और फिर इसी तरह आगे बढ़ते रहते हैं। प्रसिद्ध ज्वेलरी डिज़ाइनर महीने का लाख रुपए भी लेते हैं।
जॉब प्रोफाइल्स : औसत सालाना सैलरी (INR)
- विज़ुअल मर्चेंडाइजर : 3-4 लाख
- प्रोडक्शन मैनेजर : 6-7 लाख
- जेमोलोजिस्ट : 3-4 लाख
- ज्वेलरी डिज़ाइनर : 5-6 लाख
- ब्रांड मैनेजर : 9-10 लाख
- रिटेल स्टोर मैनेजर : 4-5 लाख
आवेदन प्रक्रिया: भारतीय यूनिवर्सिटीज द्वारा आवेदन प्रक्रिया नीचे मौजूद है:
- सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
- अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।
विदेशी विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया:
- आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप हमारे AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।
- हमारे एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे हमारे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
- अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है।
- यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप हमारी Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
- आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीजा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे ।
- अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पासपोर्ट फोटोकॉपी
- सभी आधिकारिक शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्टस और ग्रेड कार्ड
- निबंध (यदि आवश्यक हो)
- पोर्टफोलियो (यदि आवश्यक हो)
- सीवी / रिज्यूमे
- अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के अंक
- सिफारिश पत्र या LOR
- स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस
- बैंक विवरण
- All India Entrance Exam for Design
- GD Goenka Design Aptitude Test
- GLS Institute of Design Design Aptitude Test
- Pearl Academy Entrance Exam
- NIFT Entrance Exam
- AIEED Entrance Exam
- UCEED Entrance Exam
टिप्पणियाँ