सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानिए डॉक्टर कैसे बने और कौनसा कोर्स करें?

डॉक्टर कैसे बने? जानिए पूरी जानकारी: 

डॉक्टर्स (चिकित्सक) मानव जीवन के अस्तित्व को बचाये रखने में कदम-कदम पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इसलिए इन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित प्रोफेशनल्स में माना जाता है। हमारे शरीर की हर छोटी से छोटी समस्या का निदान डॉक्टर के पास होता है और यहां तक कि डॉक्टर्स पशुओं का भी इलाज करते हैं।

अपने इस सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं और तब कहीं जाकर अपने उन्हें अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखने का मौका मिलता है। जब छात्र मेडिकल एजुकेशन की तैयारी शुरू करते हैं तब उनके मन में सबसे पहला प्रश्न यही होता है कि आखिर डॉक्टर कैसे बनें? कई बार बहुत अधिक मेहनत के बाद भी सही डायरेक्शन और सही जानकारी नहीं मिलने के कारण छात्र अंततः अपने प्रयासों में सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए हम यहाँ इस लेख में आपको ‘डॉक्टर कैसे बनें? (How to become a doctor)’ इस बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे तथा साथ ही डॉक्टर बनने के लिए किन-किन कोर्सेज को चुना जा सकता है, इस पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

डॉक्टर बनने के लिए कक्षा 11 वीं और 12 वीं में चुने जाने वाले विषय:

11th और 12th (इंटर) Science विषय से किया होना चाहिए जिसमे पीसीबी (Physic ,Chemistry और Biology) विषय होना जरूरी है। 

इंटर (12th) के हर विषय में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। 

इंग्लिश भाषा का ज्ञान अच्छा होना चाहिए, क्योंकि अधिकतर  किताब English में ही मिलेंगी। 

ग्रेजुएशन:

डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस की डिग्री होना ज़रूरी है. चिकित्सा के क्षेत्र में घुसने के लिए यह एक एंट्री कार्ड जैसा है. आमतौर पर यह साढ़े पांच साल का एक कोर्स होता है जिसके साथ एक साल की इंटर्नशिप करनी होती है

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (Medical Entrance Exam) की तैयारी कब से शुरू करें?

11वी क्लास में एडमिशन लेने के साथ ही मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करना शुरू करना सही रहेगा. क्योकि इंटर (12th) के फाइनल एग्जाम परीक्षा से पहले ही Medical Entrance Exam- NEET का फॉर्म भराना शुरू हो जाता है और 12th बोर्ड परीक्षा के आस-पास Medical Entrance Exam भी हो जाता है अगर आप डॉक्टर (Doctor) की पढाई के लिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते है तो इस एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exam) को भी पास करना होगा. अगर आप इस परीक्षा में पास हो जाते है तो 12th के रिजल्ट के बाद अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सके. यह Medical Entrance Exam का Syllabus Intermediate के Syllabus पर आधारित होता है।

Medical Entrance Exam काफी ज्यादा हार्ड होता है क्योकि कई लाख बच्चे भाग लेते है काफी बच्चों के भाग लेने के कारण कम्पटीशन लेवल काफी हाइ होता है इसलिए अगर आप अच्छी पढाई नहीं करेंगे तो आप एंट्रेंस एग्जाम में अच्छा रैंक नही ला पाएंगे. और अगर अच्छा रैंक नहीं आया तो अच्छा कॉलेज में एडमिशन नहीं होगा. इसलिए एग्जाम की तैयारी अच्छे से करे. NEET के Previous Year Question Paper Solve करने चाहिए, इससे विद्यार्थियों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के प्रारूप को समझने में आसानी होगी।

नीट काउंसलिंग में भाग लेना:

डॉक्टर बनने की प्रक्रिया में नीट काउंसलिंग में भाग लेना सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। नीट काउंसलिंग दो स्तरों (ऑल इंडिया और राज्यवार) पर आयोजित की जाती है। एनईईटी (NEET) ऑल इंडिया काउंसलिंग देश के सभी सरकारी कॉलेजों की 15% सीटों के लिए, साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अंतर्गत निर्धारित कोटे और डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100% सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। राज्यवार नीट काउंसलिंग शेष 85% सरकारी सीटों और साथ ही निजी कॉलेजों की 100% सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। नीट काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें भाग लेने के लिए न्यूनतम आवश्यक पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले छात्र की अप्लाई कर पाएंगे। नीट काउंसलिंग में हिस्सा लेकर मेडिकल कॉलेज में अलॉटमेंट पाना ‘डॉक्टर कैसे बनें’ प्रोसेस की अगली कड़ी है। काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के बाद, सीट आवंटन परिणाम घोषित किए जाएंगे और एक बार सीट आवंटित हो जाने के बाद, एडमिशन की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नामित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

नीट एग्जाम के तहत आने वाले कोर्सेज:

डॉक्टर बनने के लिए, आपको इस बात का अवश्य ज्ञान होना चाहिए कि NEET परीक्षा के माध्यम से कौन-कौन से कोर्स ऑफर किये जाते हैं। हमने नीट के माध्यम से ऑफर किये जाने वाले कोर्सेज की सूची नीचे दी रखी है। यह सूची 'डॉक्टर कैसे बनें' इस प्रश्न का एक और उत्तर प्रदान करेगी।

  1. एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी)
  2. बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी)
  3. बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
  4. बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
  5. बीयूएमएस (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी)
  6. बीएसएमएस (बैचलर ऑफ सिद्धा मेडिसिन एंड सर्जरी)
  7. बीवीएससी एंड एएच (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंसेज एंड एनिमल हस्बैंड्री)

एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद क्या होगा?

जब आप एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेते है तो रैकिंग के आधार पर आपको एम्बीबीएस (MBBS) करने के लिए मेडिकल कॉलेज आल्लोट किया जाता है जिसमे आपको एडमिशन लेना होगा, एडमिशन लेने के बाद करीब 4.5 साल पढाई करना होगा जिसमे अच्छे नंबर से पास होना होगा. इसके अलावा इस परीक्षा में पास होने के बाद किसी मेडिकल कॉलेज में एक साल का इंटर्नशिप करना होगा।

डॉक्टर बनने के लिए अनिवार्य स्किल्स:

पढ़ाई में अच्छे होने के साथ साथ एक डॉक्टर में कुछ महत्वपूर्ण स्किल्स का होना आवश्यक है जो एक छात्र को बेहतर डॉक्टर बनने के लिए अनिवार्य है। कुछ महत्वपूर्ण स्किल्स की लिस्ट नीचे दी गयी है।

कम्युनिकेशन स्किल्स:

करियर के हर पड़ाव पर कम्युनिकेशन की स्किल आपको बहुत लाभ पंहुचा सकती है। यह आपको अपनी बात कहने में और दूसरे व्यक्ति की बात समझने में मदद करती है जोकि आगे बढ़ने के लिए अति आवश्यक स्किल्स मानी जा सकती है। मरीज़ो से बात करना, उनकी समस्या को बेहतर तरीके से सुन्ना विचार करना और हालात अनुसार उनका जवाब दे पाना इस स्किल्स के भीतर आता है।

इमोशनल इंटेलिजेंस:

कई बार परिस्थितियों के अनुसार आपको अपने भाव को आगे रखकर मरीज़ की बात को गहराई से समझने की आवश्यकता पढ़ती है जिसमे आपके भाव को महसूस करने की प्रक्रिया को तीव्र होना माईने रखता है। तो एक डॉक्टर को इमोशनल इंटेलिजेंस का इस्तमाल करना ज़रूरी है।

प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स:

मेडिकल फील्ड एक तरह से डिटेक्टिव वर्क जैसा माना जाता है जिसमें छोटी छोटी कड़िओं को जानकार आपको अंजाम और मुख्य समस्या तक पहुंचना होता है। इस कार्य के लिए आपकी चीज़ों को सुलझाने और समस्या की गहराई तक जाने की स्किल्स काम में आती है जिसे प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स कहा जा सकता है।

अटेंशन टू डिटेल स्किल:

एक डॉक्टर को बहुत से ऐसे क्षण देखने को मिलते है जिसमें आपको कम समय में सटीक काम करने की आवश्यकता होती है। हस्पताल जैसी जगाहें जहाँ छोटी बातें नज़रंदाज़ होनें की गुंजाइश ज़्यादा रहती है वहां भी आपको हर छोटी डिटेल पर विस्तार से और ध्यान से जांच करने की आवश्यकता होगी। तो यह स्किल आपको छोटी चीज़ों पर भी बारीकी से ध्यान देने के बारे में है।

डिसीज़न मेकिंग स्किल्स:

फैसले लेने की कला यहाँ बहुत आवश्यक मानी गयी है। एक डॉक्टर के हाथ में एक मरीज़ की जान और उसकी बेहतरी की ज़िम्मेदारी होती है और सही समय पर सही फैसला किसी की जान बचा भी सकता है और खतरे में भी डाल सकता है। एक डॉक्टर के अंदर सही और फास्ट फैसले लेने की कला या स्किल्स हुआ अनिवार्य है।

टॉप मेडिकल कोर्सिज़ बारहवीं के बाद किए जाने वाले प्रसिद्ध मेडिकल कोर्सिज़ की लिस्ट निम्नलिखित है।

  1. MBBS
  2. BDS (बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी)
  3. BHMS (बैचलर ऑफ़ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
  4. नर्सिंग
  5. डाइटीशियन
  6. फिज़ियोथेरेपी
  7. वेटेरिनरी कोर्सिज़
  8. क्लिनिकल साइकोलॉजी
  9. हैल्थ इंस्पेक्शन
  10. फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट
  11. हॉस्पिटल मैनेजमेंट
  12. रिसर्च अपोर्चुनिटीज़

टॉप मेडिकल कोर्सिज़ (NEET एग्ज़ाम के बिना):

मेडिकल फील्ड में NEET के एग्ज़ाम को काफी महत्वता दी जाती है लेकिन अगर आप बिना NEET एग्ज़ाम दिए मेडिकल में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके आप विकल्प मौजूद है जिनमें से कुछ की लिस्ट नीचे दी गयी है।

  1. बायोटेक्नोलॉजिस्ट
  2. बायोमेडिकल इंजीनियर
  3. माइक्रो- बॉयोलिस्ट
  4. BSc एनेस्थेसिया
  5. साइकोलॉजिस्ट
  6. साइटोजेनेटिसिस्ट
  7. फिज़ियोथेरेपी
  8. मेडिकल केमिस्ट्री
  9. बैचलर ऑफ़ ऑक्यूपेशनल थेरेपी
  10. BSc माइक्रोबॉयोलॉजी
  11. मेडिकल ट्रांस्क्रिप्शन कोर्स
  12. BSc कार्डियोलॉजी/ BSc कार्डियक टेक्नोलॉजी
  13. BSc इन पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी
  14. BSc ऑडियोलॉजी /बैचलर इन ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपी
  15. BSc इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी
  16. BSc एग्रीकल्चरल साइंस
  17. बैचलर ऑफ़ नैचरोपैथी एंड योगिक साईंसिज़ (BNYS)
  18. बैचलर ऑफ़ साइंस इन बायोटेक्नॉलॉजी
  19. बैचलर ऑफ़ साइंस इन बॉयोकेमिस्ट्री
  20. बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी इन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
  21. बैचलर ऑफ़ साइंस इन माइक्रोबॉयोलॉजी (नॉन-क्लीनिकल)
  22. बैचलर ऑफ़ साइंस इन कार्डिएक टेक्नोलॉजी
  23. बैचलर ऑफ़ साइंस इन कार्डियोवैस्क्युलर टेक्नोलॉजी
  24. बैचलर ऑफ़ परफ्यूशन टेक्नोलॉजी
  25. बैचलर ऑफ़ साइंस इन कार्डियो-पल्मनरी परफ़्युज़न टेक्नोलॉजी
  26. बैचलर ऑफ़ रेस्पिरेटरी थेरेपी
  27. बैचलर ऑफ़ साइंस इन न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स
  28. बैचलर ऑफ़ साइंस इन जेनेटिक्स

डिपार्टमेंट में रजिस्टर हो जाए: यदि आपके पास एमबीबीएस की डिग्री आ जाती है, तब भी आप डॉक्टर नहीं बन पाएंगे, इसके लिए आपको किसी हेल्थ डिपार्टमेंट में रजिस्टर होना पड़ता है। वहां काम करने के बाद भी आपको एक सर्टिफिकेट मिलता हैं उसमे बताया जाता है कि आप इसके योग्य हो चुके है। 

किसी उच्च डिग्री का चुनाव करें: जब आपके पास MBBS की डिग्री आ जाती है, तब उसके आगे के लिए आप Doctor Of Medicine या MD डिग्री पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
जिसमे डॉक्टर बनने के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं इसमें साइकेट्रिस्ट डॉक्टर, डर्मेटोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, वेटेरिनेरियन, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर होते हैं, जिसमें आप जाना चाहते हैं उसके लिए आगे जा सकते हैं इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में 3 सालों का समय लगता है उसमे शामिल प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों होते हैं।

मेडिकल कॉलेज:
AIIMS Entrance Examination – All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)
AIPMT – All India Pre-Medical/Pre Dental Entrance Examination (AIPMT)
MH CET – Maharashtra Common Entrance Test
DPMT – Delhi University Pre-Medical Test
PMET – Punjab Medical Entrance Test)
UPMT –Uttar Pradesh medical entrance Test

Conclusion:
हमें उम्मीद है कि हमारी यह पोस्ट आपकी जानकारी के मुताबिक होगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो प्लीज हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस पोस्ट को शेयर करें अपने फ्रेंड्स के साथ, ताकि हमें प्रोत्साहन मिले और हम आपके लिए टैलेंट से संबंधित और लेख बना पाए। 
धन्यवाद लेख को पूरा पढ़ने के लिए हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके जरूर काम आएगा।

D.T

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर सच मे सिंगर बनने की चाह है तो इस लेख को जरूर पढ़िए

 जानिए बॉलीवुड सिंगर कैसे बने / Know how to become a Bollywood singer हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको बताएंगे की सिंगर कैसे बने सिंगर बनना बहुत से लोगो  की चाह  होती  है। बहुत से लोग बॉलीवुड की फिल्मो मे सिंगर बनना चाहते है कुछ लोग पैसे कमाने के लिए सिंगर बनना चाहते है तो कुछ लोग फेमस होने के लिए सिंगर बनने के लिए।  बहुत मेहनत ,बहुत स्ट्रगल और बहुत पेशेंस की जरुरत पड़ती है। बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। स्टेज परफॉर्मेंस भी देने पड़ते है। सिंगिंग कॉम्पीटिशन में पार्टीसिपेट करना पड़ता है। अच्छा सिंगर बनने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज़ ही काफी नहीं होती है । आपको सुर, ताल का ज्ञान भी होना आवश्यक होता है। म्यूजिक का अच्छा ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपको सिंगिंग क्लासेज ज्वाइन करनी चाहिए। सिंगिंग क्लास ज्वाइन  करने से आपको म्यूजिक के सुर ताल की अच्छी समझ हो जाएगी। इसके बाद अभ्यास और अनुभव के साथ आप सिंगर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे। सिंगर  बनने के  लिए  कोर्सेज :   फ्रेंड्स अ...

एक पेशेवर लेखक कैसे बनें?/How to become a professional writer? (without a writing degree)

  प्रोफेशनल   लेखक /professional writer फ्रेंड में भी एक फ्रीलांस राइटर(लेखक) हूँ।मेरे पास राइटिंग में कोई डिग्री नहीं थी, कोई डिप्लोमा नहीं था।फिर भी मैं एक राइटर(लेखक) हूँ मैं राइटर(लेखक)  कैसे बनी?वो सारे पॉइंट्स मैने आगे बताए हैं। उन सभी पॉइंट्स को मेने फॉलो क्य।  अगर आप भी फॉलो करेंगे तो जरूर एक कामयाब राइटर(लेखक) बनेंगे अपने चुने हुए विषय में।  दोस्तों , क्या आपने कभी सोचा है कि जो आप अपने पसंदीदा चीजें जिनके बारे में आप लिखते हैं , आपको उसके लिए पैसे भी मिल सकते हैं ? कहने का तात्पर्य यह है कि आप अपने लेखन से पैसे भी कमा सकते हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि एक प्रोफेशनल लेखक बनने के लिए आपके पास एक प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए , राइटिंग स्किल के अंदर। 1. उच्च विद्यालय की डिग्री प्राप्त करें। अधिकांश लेखन नौकरियों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए हाई स्कूल की डिग्री या समकक्ष न्यूनतम शैक्षिक आवश्यकता है। .. .x 2. एक पेशेवर पथ चुनें। ... x 3. एक लिखित शिक्षा प्राप्त करें। ... x 4. एक इ...

Social Media Influencer (प्रभावशाली व्यक्ति) कैसे बने ? How To Be a Social Media Influencer and Make Money Online?

  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बनें और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? सोशल मीडिया आज के समय में हमारी डेली की दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है, हम सभी सोशल मीडिया की कोई न कोई ऍप्लिक्शन, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर use करते है। इन्ही सोशल मीडिया से बहुत से लोग काफी पैसा कमाते है। और इन्ही को  Social Influencer कहते हैं ।  Social media एक Online platform है जिसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट किसी भी एलेक्टरनीक डिवाइस में use कर सकते  है।   आप तो देख ही रहे हैं सोशल मार्केटिंग का दौर काफी तेजी से बढ़ रहा है। और आगे भी इसी तरह से बढ़ता रहेगा। तो क्यूँ ना आप आज से ही इसमें शुरआत करदे। अगर शुरुआत अभी से कर देंगे तो आप यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते। की आपका अपने आने वाले भविष्ये में कितना कमा सकते है और भविष्ये को कितना उज्वल बना सकते है।    सोशल मीडिया influencer बनने के फायदे : Social Media influencer बनकर आप पैसे कमा सकते है.  आप लोगो के बिच अपनी एक अलग पहचान बना सकते है.  पैसे कमाने के कई सारे रास्ते आपके लिए खुल जाते है.  आप ज्यादा से ज्यादा लोगो के...