लिखने की कला मे करियर बनाए /Make A Career In The Art of Writing
अगर आपको लिखना पसंद है तो आप लिखने की कला में बेहतरीन करियर बना सकते है। डिजिटल मीडिया के आने की वजह से अब अच्छे राइटरों की काफी मांग भी बढ़ गई है। आज हम आपको राइटिंग की फील्ड के करियर ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे है। आप एक ब्लॉगर, ट्रांसलेटर, स्क्रिप्ट राइटर, कंटेंट राइटर, टेक्निकल राइटर के तौर पर अपना करियर शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास केवल क्रिएटिव राइटिंग स्किल्स और टैलेंट होने चाहिए. तो आइये जानते है राइटिंग की किन फील्ड में बना सकते है बेहतरीन करियर।
वैसे तो राइटिंग टैलेंट और स्किल्स के लिए किसी ख़ास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती है लेकिन, इस स्पेशलाइजेशन के युग में अगर आप एक कामयाब राइटर बनना चाहते हैं तो आपको अपने लैंग्वेज स्किल्स को हमेशा सुधारना होगा और इसके साथ ही आपको क्रिएटिव राइटिंग स्किल्स में भी पेशेवर ट्रेनिंग अवश्य लेनी चाहिए।
एक अच्छा करियर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:
राइटिंग के कुछ प्रकार :
प्रोफेशनल राइटिंग: उपन्यासकार (novelists), पत्रकार(journalists), कॉपीराइटर (copywriters), फ्रीलांस कॉपीराइटर (freelance copywriters), कॉपी एडिटर Copy Editor, कंटेंट राइटर Content Writer , ट्रांसलेटर Translator , ब्लॉगर Blogger , क्रिटिकCritics, एक्वीजीशन एडिटर Acquisition Editor, स्पीच राइटर Speech Writer , स्टोरी/ स्क्रिप्ट राइटर Story / Script Writer, टाइप राइटर Type writer.इस प्रकार के सभी राइटर्स जो कहीं जॉब करते हैं पेशेवर राइटर्स होते हैं। जिन्हें इस काम के बदले पैसे मिलते है।
फ्रीलांस राइटिंग: लेखक जो स्वरोजगार कर रहे हैं और फ्रीलांसिंग के तहत लेखन का पेशा अपनाते हैं, फ्रीलांसरों को अपने ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार किसी भी शैली या विषय पर लिखना होता है। ये सभी लेखक लेखन की प्रतिभा से अपनी आजीविका भी कमाते हैं।
प्रोफेशनल राइटर बनने के लिए महत्वपूर्ण क्वालिफिकेशन और स्किल:
- काम से काम राइटिंग जॉब्स के लिए कैंडिडेट ने कम से कम किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12 वीं क्लास पास की हो.
- राइटिंग शुरू करने से पहले ही किसी प्रोफेशनल राइटिंग फील्ड को चुन लेना बहुत जरुरी है।
- राइटिंग स्टाइल में ट्रेनिंग लेना भी काफी जरुरी है। क्योंकि 2 किस्म के राइटिंग स्टाइल्स होते हैं – औपचारिक और अनौपचारिक लेख।
- बिजनेस, हेल्थकेयर, मार्केटिंग या फैशन राइटिंग शुरू करने से पहले आप इन से सम्बंधित राइटिंग फील्ड में इंटर्नशिप जरुर पूरी कर ले। अपने कॉलेज के दिनों में ही आप एक सफल कॉपी-राइटर या जर्नलिस्ट बनने के लिए इंटर्नशिप कर सकते हैं।
- किसी कंटेंट राइटर, ट्रांसलेटर, स्क्रिप्ट राइटर या कॉपी राइटर आदि के तौर पर एक जॉब हासिल करके संबद्ध फील्ड में राइटिंग एक्सपीरियंस प्राप्त करें।
- लिखने की निरंतर प्रैक्टिस करते रहें और राइटिंग की संबद्ध फील्ड में अपना अनुभव लगातार बढ़ाते रहें।
- संबद्ध राइटिंग फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करके आप अपने राइटिंग स्किल्स को और ज्यादा निखार सकते हैं।
- अपनी राइटिंग फील्ड में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद तो आपको राइटिंग फील्ड में खास पहचान मिल ही जाती है।
इंडिया में बेस्ट राइटिंग कोर्सेज:
- सर्टिफिकेट इन क्रिएटिव राइटिंग
- डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग
- डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग (डिस्टेंस लर्निग)
- पीजी डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग
- संबद्ध लैंग्वेज में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री
- संबद्ध लैंग्वेज में एमफिल/ पीएचडी की डिग्री
इंडिया मे राइटिंग कोर्स के लिए यूनिवर्सिटीज और इंस्टीट्यूट्स :
- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
- कोलकाता यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक
- भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली
- भीमराव अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
- ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया
- साइंस राइटर
- टेक्निकल राइटर
- ग्रांट राइटर
- स्क्रीन राइटर
- लिटरेरी एजेंट
- मेन्युस्क्रिप्ट रीडर
- नॉवेलिस्ट
- पोएट
- सोशल मीडिया मैनेजर
- क्रिएटिव राइटर
- ट्रेवल ब्लॉगर
- वेब राइटर
- ऑनलाइन राइटर – ट्विटर, इन्स्टाग्राम
टिप्पणियाँ