मेंहदी लगाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?/मेहंदी से बिज़नेस कैसे करें?
आज के समय में मेहंदी लगाना तो फैशन हो चुका है। कोई भी त्यौहार हो, औरतें मेहंदी जरूर लगाती है। खासकर शादी के समय तो यह निश्चित रूप से मेहंदी लगाई जाती है।ऐसे में यदि आपके पास मेहंदी लगाने की कला है। यदि आप में अच्छी मेहंदी डिजाइन बनाने का हुनर है तो आप भी मेहंदी लगाने के व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं और यदि आप पहले से ही इस व्यवसाय को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तब तो बहुत अच्छी बात है आप इस व्यवसाय को बहुत कम निवेश पर शुरू करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
मेंहदी (mehndi) लगाना एक आर्ट है. कला है. कई तो बचपन से इस कला में माहिर होते है यानी उन्हें कुदरती देन होती है. किसी-किसी का यह खानदानी बिजनेस है जिसके चलते घर की महिलाएं बचपन से ही देखकर सीख जाती है. कुछ महिलाएं ऐसी है जो मेंहदी से होने वाली कमाई को देखते हुए इसे बिजनेस के तौर पर अपनाने के लिए सीखती है. और इसे प्रोफेशनल तरीके से करके काफी अच्छा कमाती है।
मेंहदी लगाने का व्यवसाय: मेहंदी लगाने के व्यवसाय को आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन जब आप इस व्यवसाय को बड़े और प्रोफेशनल लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एक अच्छे पार्लर की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए आपको अच्छे जगह का चयन, जगह का विश्लेषण और पार्लर के इंटीरियर डिजाइन पर ध्यान देना पड़ेगा।मेहंदी व्यवसाय की सबसे अच्छी बात यह है कि मेहंदी व्यवसाय शुरू करने के लिए ज्यादा पैसों या चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। मेहंदी मैन्युफैक्चरिंग के लिए जो सबसे जरूरी है वह है इसका कच्चा माल, यानि मेहंदी के पत्ते। इसके अलावा मेहंदी के साथ मिक्स करने के लिए कुछ अन्य हर्ब शुगर और पीसी हुई मेहंदी को पैक करने के लिए जरूरी पैकिंग सामग्री इत्यादी।
मार्केट रिसर्च: मेहंदी पार्लर खोलने के लिए आपको अच्छे लोकेशन पर जगह का चयन करना पड़ेगा। जिस भी इलाके में मेहंदी पार्लर को खोलना चाहते हैं, वहां आसपास के क्षेत्र का विश्लेषण करें कि क्या आसपास के रहने वाली औरतें मेहंदी लगवाने में रुचि रखती हैं। क्योंकि यदि आप ग्रामीण इलाके में मेहंदी पार्लर खोल देंगे तो वहां पर तो बिल्कुल नहीं चलेगा। मेहंदी पार्लर में ज्यादातर कमाई शहरी इलाकों में ही होता है। इसके अतिरिक्त आप आसपास कितने मेहंदी पार्लर पहले से है इस बात का भी विश्लेषण करें। साथ ही यह भी जानकारी लें कि दूसरे मेहंदी पार्लर वाले अलग-अलग डिजाइन का कितना चार्ज करते हैं ताकि आप उनके अनुसार ग्राहकों को उनकी तुलना में कम चार्ज कर सकते हैं और कुछ ऑफर भी दे कर उन्हें अपनी पार्लर की ओर आकर्षित कर सकते हैं।
मेहंदी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए जरूरी मशीनरी:
मेहंदी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए ज्यादा मशीनरी की जरूरत नहीं पड़ती। मेहंदी व्यवसाय में आपको पल्वराईजर मशीन और मोटर की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, मेहंदी से कचरा अलग करने के लिए छलनी, मेहंदी का भार तोलने के लिए वेट मशीन और मेहंदी के पाउच की पैकिंग करने के लिए पाउच सीलिंग मशीन की जरूरत होगी।
मेहंदी पाउडर बनाने की यूनिट लगाना बहुत आसान है। इसकी यूनिट लगाने के लिए बहुत ज्यादा बड़ी जगह की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन आप जिस जगह अपनी यूनिट लगाने जा रहे हैं वहां अच्छी धूप आना बहुत जरूरी हैं। साथ ही मेहंदी के पत्ते जिस जगह ग्राइंड किये जा रहे हो वहां धूल और मिट्टी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, क्योंकि मेहंदी पर धूल और मिट्टी पड़ने से मेहंदी की क्वालिटी खराब हो सकती हैं।
अगर आपको कच्चा माल यानि मेहंदी के पत्ते किसी डीलर से मिल जाते हैं तो आपका मेहंदी पाउडर मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस आसान हो जाएगा। अगर आपके आसपास कोई डीलर नहीं है तो आपको मेहंदी का उत्पादन खुद करना होगा। मेहंदी का उत्पादन करने पर आपको सबसे पहले खेतों से मेहंदी के पत्ते चुनवाने होंगे। मेहंदी के पत्ते तीन प्रकार के होते हैं- सबसे कम क्वालिटी वाले काले धब्बों वाले पत्ते, कुछ सुनहरी आभा लिए मध्यम क्वालिटी वाले पत्ते और सबसे अच्छी क्वालिटी वाले हरे पत्ते। इन तीनों प्रकार के पत्तों को उनके रंगों के अनुसार अगल-अलग कर लें और इनको अच्छे से सुखा लें। सुख जाने के बाद पत्तों को पीसने के लिए मशीन में डालें। पीसे गए पाउडर को छलनी से छानकर अशुद्धियों को दूर कर लें। इसके बाद मेहंदी का वेट करके पैक करें। अब आप मेहंदी को मार्केट में बेच सकती हैं, इसे आप दुकानों में सप्लाई भी कर सकती हैं।
मेहंदी डिज़ाइन बनाने का आसान तरीका
कोन को पेन की तरह पकड़ें: प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट बहुत सारे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं और कोन पीछे के साइड से पकड़ते हैं, लेकिन अगर आप नई-नई मेहंदी लगा रहे हैं तो इसे पेन की तरह पकड़ना आसान होगा।
हर डिजाइन की बाउंड्री लाइन जरूरी है: हर डिजाइन की बाउंड्री लाइन बहुत जरूरी है। भले ही आपका हाथ हिल रहा हो और मेहंदी की डिजाइन सही न बने, लेकिन अगर आप सबकी आउटलाइन कर देंगे तो मेहंदी ज्यादा डिफाइन नजर आएगी।
पीछे की मेहंदी लगाते समय रखें ध्यान: अगर कोई और आपकी मेहंदी देख रहा है तो बैक डिजाइन पहले दिखेगी और फ्रंट बाद में। ऐसे में आपको पीछे के साइड की मेहंदी पर ध्यान ज्यादा देना है। सबसे आसान तरीका ये होगा कि आप उंगलियों पर आसान डिजाइन चुनें और नीचे की ओर थोड़ी भरी हुई डिजाइन। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने में आपकी मदद जरूर करेगी।
सबसे पहले करें आउटलाइन तैयार:आपके लिए सबसे आसान तरीका ये होगा कि मेहंदी की आउटलाइन तैयार कर ली जाए। जो भी बेसिक डिजाइन आपको बनानी है उसका ढांचा तैयार करें जैसे कैरी, पान, पत्ती, फूल, मोर आदि मेहंदी में बनाएं और फिर उसे एक जैसी डिजाइन से भर दें। इस ट्रिक से आउटलाइन हमेशा बोल्ड दिखेगी और मेहंदी का लुक अच्छा आएगा।
उंगलियों की आसान डिजाइन: उंगलियां हथेलियों से अलग होती हैं इसलिए इनमें डिजाइन की तकनीक भी अलग होती है। सबसे आसान ये होता है कि जिस तरह उंगलियां तीन हिस्सों में बटी होती हैं वैसे ही आप छोटी-छोटी तीन डिजाइन इनमें भर दें। ऐसे में आपकी मेहंदी स्टाइलिश भी दिखेगी और साथ ही साथ उंगलियां अलग-अलग करने पर भी डिजाइन खराब नहीं लगेगी।
पूरी मेहंदी को डेंस लुक देने के लिए एक ही जैसी डिजाइन: अगर आप ये चाहती हैं कि आपके हाथ में भरी हुई मेहंदी लगे और आप हथेली पर बेसिक डिजाइन बना चुकी हैं तो बस उस बेसिक डिजाइन को आउटलाइन करें और फिर एक ही जैसी डिजाइन से (चाहे वो डॉट्स से हो, चाहे वो कोई फूल की डिजाइन हो, चाहे वो कोई इंटेंस डिजाइन हो) आप पूरे हाथ को भर दीजिए।
सिक्के और चूड़ी का करें इस्तेमाल: आप मेहंदी लगाते समय सिक्के और चूड़ी का इस्तेमाल कर परफेक्ट गोलाकार बना सकते हैं। बड़े सर्कल बनाने हों तो चूड़ी का इस्तेमाल करें और छोटे सर्कल बनाने हों तो सिक्के का इस्तेमाल करें। डॉट वाली मेहंदी लगाने के लिए भी आप यही ट्रिक इस्तेमाल कर सकते हैं।
इयरबड का करें इस्तेमाल: आप मेहंदी लगाते समय कई घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे इयरबड। आप अपने हाथ पर मीडियम साइज के डॉट्स बना लें। जो भी डिजाइन आपको अच्छी लगे वैसे ही डॉट्स बनाएं और फिर इयरबड्स की मदद से उसे ग्रेडिएंट इफेक्ट दे दें। ये बहुत ही आसान ट्रिक है जो झटपट मेहंदी लगाने के बहुत काम आएगी।
S से बनाएं मोर या पान का डिजाइन: मेहंदी में लेटर S बहुत मायने रखता है जो आपकी पूरी हथेली को भरने के काम आ सकता है। आप बस अपनी हथेली पर बड़ा सा S बनाएं और फिर निचले छोर को एक आर्क (बैक साइड) की मदद से ऊपरी छोर से जोड़ने की कोशिश कीजिए। आपका काम बहुत ही आसान हो जाएगा और आपको मोर या फिर पान डिजाइन का परफेक्ट शेप मिल जाएगा। अगर मोर बना रही हूं तो ऊपरी छोर तक आते-आते एक सिर बनाने की कोशिश करें।
S और O ट्रिक: अगर आपको झटपट मेहंदी लगानी है और कोई हल्की-फुल्की डिजाइन सूझ नहीं रही है तो S और O ट्रिक काफी काम की साबित हो सकती है। दरअसल, इस ट्रिक में हम किसी मेन लाइन के आस-पास S और O बनाते हैं। आप पूरे हाथ में सीधी लकीर खींच सकते हैं, सांप जैसी लकीर खींच सकते हैं, हाथ के किसी हिस्से में कोई आर्क बना सकते हैं और बस उसके साइड में S-O बना लीजिए। अब S को क्रिएटिविटी दिखाते हुए लाइन से जोड़ें, आप इसमें बेल, पान का डिजाइन, मोर, कुछ भी बना सकते हैं। इसके बाद O को अलग-अलग डिजाइन्स से भर दीजिए। आपकी मेहंदी झटपट तैयार हो जाएगी।
क्या है मेहंदी लगाने का रेट?
हाथों में मेहंदी रचने का रेट डिजाइन और अवसर के हिसाब से अलग-अलग है। समान्य दिनों में यह 50, 100 और 500 रुपये एक हाथ में लगाने का है। ईद, हरियाली तीज, रक्षाबंधन पर मेहंदी लगवाने वालों के लिए रेट दो से ढाई गुना बढ़ गया है। 50 वाली मेहंदी 100 से 120, 100 वाली 200 और 500 वाली मेहंदी 800 में रची जा रही है। ब्राइडल मेहंदी 2100 से 21,000 रुपये में रची जा रही है।
राजस्थान से आती है महेंदी...
मेहंदी रचने वाले राजस्थान के सोजत से मेहंदी पाउडर मंगाते हैं। वहां इन्हें 120 रुपये किलो के भाव में यह पाउडर मिलता है।
मेहंदी की ये डिजाइन हैं प्रचलित...
-अरेबियन
-राजस्थानी
-मारवाड़ी
-ब्राइडल
-बांबे कट
टिप्पणियाँ