जानिए बॉलीवुड सिंगर कैसे बने / Know how to become a Bollywood singer
हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको बताएंगे की सिंगर कैसे बने सिंगर बनना बहुत से लोगो की चाह होती है। बहुत से लोग बॉलीवुड की फिल्मो मे सिंगर बनना चाहते है कुछ लोग पैसे कमाने के लिए सिंगर बनना चाहते है तो कुछ लोग फेमस होने के लिए सिंगर बनने के लिए। बहुत मेहनत ,बहुत स्ट्रगल और बहुत पेशेंस की जरुरत पड़ती है। बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। स्टेज परफॉर्मेंस भी देने पड़ते है। सिंगिंग कॉम्पीटिशन में पार्टीसिपेट करना पड़ता है।
अच्छा सिंगर बनने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज़ ही काफी नहीं होती है। आपको सुर, ताल का ज्ञान भी होना आवश्यक होता है। म्यूजिक का अच्छा ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपको सिंगिंग क्लासेज ज्वाइन करनी चाहिए। सिंगिंग क्लास ज्वाइन करने से आपको म्यूजिक के सुर ताल की अच्छी समझ हो जाएगी। इसके बाद अभ्यास और अनुभव के साथ आप सिंगर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे।
सिंगर बनने के लिए कोर्सेज :
फ्रेंड्स अगर आप प्रोफेशनल सिंगर बनना चाहते है तो आप मान्यता प्राप्त सिंगिंग कोर्सेज भी कर सकते हैं।
अगर आप स्कूल स्टूडेंट है, तो आपके के लिए निम्नलिखित कोर्सेज उपलब्ध होते है:
- Certificate in Music
- Diploma in Music
- Certificate in Instrument
- Bachelor of Music (B. Music)
- Master of Music (M. Music)
- B.A. in Music
- M.A. in Music
- B.A. (Hon) Music
- B.A. (Hon) Shastriye Sangeet, Classical Music
- M.Phil. in Music
- ज्यादा से ज्यादा रियाज़ करते रहना चाहिए।
- सिंगर बनने के लिए अपने गले का विशेष रूप से ध्यान रखिये।
- गाने के लिरिक्स को याद रखने की कोशिश करते रहना चाहिए।
- आपकी आवाज़ मधुरऔर भाषा मे अच्छी शैली होना चाहिए।
- आप का अपने ऊपर आत्मविश्वास होना चाहिए।
- एक सफल गायक बनने के लिए धैर्य और परिश्रम की आवश्यकता होती है।
- अपनी हैजिटेशन निकालने के लिए आपको अपने परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसी और दोस्तों के बिच गाना गाना चाहिए।
वैसे तो सिंगर बनने के लिए किसी कोर्स या डिग्री की जरुरत नहीं होती। हमारे बॉलीवुड मे बहुत से ऐसे सिंगर है जिन्होंने सिंगिंग मे कभी कोई कोर्स और डिग्री नहीं की है। फिर भी आज वह एक काबिल और फेमस गायक है जैसे की नेहा कक्कर।
आज इनके इतने अच्छे सिंगर बनने का कारन यही है की इन्होने संगीत मे बहुत परिश्रम किया है संगीत की गहराई को समझा है संगीत से सम्बंधित बहुत सी चीजों का ध्यान रखा है। आज हम आपको अपने इस लेख मे यही सारी जानकारी देने वाले है की आप बिना किसी सिंगिंग कोर्स के कैसे एक मशहूर गायक बन सकते है या अपनी खुद की सिंगिंग मे एल्बम निकाल सकते है।
- हर रोज प्रैक्टिस करें : अगर आप सच मे सिंगर बनना चाहते हैं तो आपको हर रोज रियाज़ करना होगा। एक सिंगर के रूप में, आपकी आवाज़ आपके लिए एक साधन के रूप मे काम करती है। लगातार अभ्यास करने से, आपकी कॅपॅसिटी बढ़ेगी आपके गायन की परिक्रिया मे सुधार होगा। संगीत की दुनिया मे कम्पटीशन भी बहुत ज्यादा होता हैं इसलिए इसमें सफलता पाने के लिए डेली प्रैक्टिस करना बहुत जरुरी हैं आप अपने पसंदीदा सिंगर के संगीत को बार-बार दोहराए व प्रैक्टिस करे। प्रैक्टिस के लिए सबसे अच्छा समय सुबह और श्याम का होता है क्यूंकि उस वक्त मन शांत और दिमाग फ्रेश होता है।
- म्यूजिक को ध्यान से सुने: एक सिंगर के लिए म्यूजिक को ध्यान से सुनना बहुत ज्यादा जरुरी है। जब आप गाने को ध्यान से सुनोगे उसके शब्दों को समझोगे और दोहराओगे तभी गाने के सुर और ताल को समझने मे सफल होंगे। गाने को ध्यानपूर्वक सुने व उसे दोहराने की कोशिश करे इससे आपकी प्रैक्टिस भी अच्छी होगी व आप उस गाने को भी आसानी से सीख पाएंगे इसलिए आप जो भी गाना सुने उसे ध्यान व लगन से सुने और गाने के साथ-साथ गुण-गुनाए।
- सिंगिंग के स्टाइल को तलाशें: एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको सबसे पहले अपने गाने की शैली को चुनना होगा। अगर आपके पास सिंगिंग आर्ट के रूप में कोई विशेष गुण या शैली (Style) हैं, तो आप उनमे विकास प्रगति करने की कोशिश कीजिये। सदियों से सिंगर अपने गानो मे गाने की अलग-अलग शैली का प्रयोग करते आए है जैसे की – Pop Singers, Folk Singer, Classical Singer आदि। आप भी इनमे से किसी को भी अपने गाने का स्टाइल बना सकते है और उसी स्टाइल मे योग्यता प्राप्त कर सकते है। हर सिंगर का गाना गाने का अपना एक स्टाइल होता है और वही उसका म्यूजिक sign बनता है।
- सिंगिंग IDOL चुनिए: सिंगर बने के लिए आपको अपना कोई भी एक सिंगर idol को चुनना जरुरी हैं। सिंगर आइडल का अर्थ होता है फेवरेट गायक। जब हम अपने फेवरेट गायक के गानो को सुनते है तो उनके जैसे फेमस और अच्छे संगीतकार बनने की चैष्ठा करते है। और अपनी आवाज को उनकी आवाज के साथ मिलाने की कोशिश करते है। इससे हमारे सुर और ताल मे सुधार अत है। अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको अपने आइडल की बायोग्राफी के बारे मे पता होना चाहिए ताकि आपको मालूम हो सके की कितने स्ट्रगल के बाद आज वह इतने महान सिंगर बन पाए है। और आप अपने आप को सिंगर बनने के लिए प्रोत्साहित कर सके।
- सिखने की लगन: सिंगर बनने के लिए सिखने की लगन होना बहुत आवश्यक हैं अगर आप मे सच मे सिखने की इच्छा हैं तो ही आप गायक बन पाएंगे। एक अच्छा गायक बनने के लिए सबसे पहले आपको खुद से अपने आपको तैयार करना पड़ेगा। जब तक आप खुद को तैयार नहीं करेंगे तब तक कोई आप को कितना भी म्यूजिक सिखाले आप सिंगर नहीं बन पाएंगे। अगर आप तैयार है तो फिर दुनिया की कोई ताकत आपको सिंगर बनने से नहीं रोक सकती।
- रियलिटी सिंगिंग शो में पार्टिसिपेट करना: इंडिया मे हर साल बहुत सारे सिंगिंग रियलिटी शोज और लाइव टीवी शोज होते हैं। जिन्हें एक अच्छी आवाज़ और अच्छी गायकी की तलाश होती है। अगर आप इन मे से किसी भी शोज मे जीतते है तो आप जल्दी ही बॉलीवुड सिंगर बन जाते है। और अगर नहीं भी जीतते है तो आपको एक लाइव परफॉरमेंस का एक्सपेरिएंस मिल जाता है। आप इन शोज के अलावा भी अपने आप को सिंगिंग की दुनिया मे निखार सकते है। जैसे की नेहा कक्कर ने अपने आप को सिंगिंग की दुनिया मे बेहतरीन बनाया है। नेहा कक्कर ने बहुत साल पहले टीवी सिंगिंग शो इंडिया आइडल मे पार्टिसिपेट क्या था और वह उस शो मे जायद समय तक अपनी जगह नहीं बना पाई थी और इंडिया आइडल से निकाल दी गई थी। लेकिन नेहा कक्कर ने अपने आपको कड़ी मेहनत और प्रयांसो से एक मशहूर सिंगर बना लिया और ऐसी ही एक कहानी जुबिन नौटियाल की है उन्होंने भी लाख हार के बाद सिंगिंग की दुनिया मे अपनी एक महत्वपूर्ण जगह बनाली।
- अपनी आवाज का ध्यान रखिये: एक अच्छा सिंगर बनने के लिए आपको अपनी आवाज पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अगर आपकी आवाज सुरीली मधुर है तो बहुत अच्छी बात है। अगर नहीं है तो भी आप सिंगर बन सकते है क्यूंकि आपने खुद भी देखा और ऐसी आवाजों को सुना होगा जो बहुत भारी और रूढ़ आवाज होती है लेकिन फिर भी वह एक अच्छे सिंगर बने होते है क्यूंकि वह लोग अपनी आवाज का ध्यान रखते है आवाज को अच्छी और सुरीली बनाए रखने के लिए भोजन का विशेष रूप से ध्यान रखते है। गरम पानी पीते है। और गाने की बारीकी पर ध्यान देते है।
- अपने गले का ध्यान रखे: कई बार ऐसी खाने पीने की चींजे आती हैं जिससे गला खराब हो जाता हैं तो आपको ऐसी खाने पिने की चीजों से बचे रहना चाहिए। प्रतिदिन आपको सुबह गरम पानी में नमक डालकर उसके गरारे करने चाहिए। सिंगर बनने के लिए आपको अपनी सेहत और गले का ध्यान रखना चाहिए। उसके लिए जरूरी है कि आप स्मोकिंग, तंबाकू, शराब जैसी चीजों से परहेज करें। स्मोकिंग से आपके गले पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा और आपकी आवाज ख़राब होगी।
- आत्मविश्वास बनाए रखे: बेहतरीन सिंगर बनने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखे।आपका स्वं पर आत्मविश्वास ही आपको एक काबिल सिंगर बनने मे मदद करेगा। आपको अपनी आवाज़ अपनी मेहनत और अपनी लगन पर हर हाल मे विश्वास बनाए रखना। यही आपकी सिंगर बनने की सबसे पहली और बड़ी ताकत बनेगा।
- अपनी पसंद का कोई भी इंस्ट्रूमेंट प्ले करना सीखे: सिंगर बनने के लिए इंस्ट्रूमेंट सीखना भी बहुत ज्यादा जरुरी हैं इसमें बहुत तरह के वाद्यंत्र होते हैं जैसे हारमोनियम, कीय बोर्ड, गिटार आदि इसमें आप अपनी चॉइस के अनुसार इंस्ट्रूमेंट सेलेक्ट कर के उसे बजाना सीखे इससे आप किसी भी संगीत के पीछे स्केल, बिट्स आदि को अच्छे से पहचान जाते हैं व इसमें आपको म्यूजिक की भी अच्छी खासी जानकारी प्राप्त हो जाती हैं जो की आपके सिंगर बनने के लिए बहुत जरुरी होती है।
- सिंगिंग क्लास ज्वाइन करें: घर पर सिंगिंग की अकेले तैयारी करना मुश्किल होता हैं इसलिए हो सके तो आप सिंगिंग क्लास ज्वाइन करें चाहे तो आप सिंगिंग टीचर को घर बुलाकर भी सिख सकते है जो होम टीच सिंगिंग क्लास देते हो। क्लासेज ज्वाइन करने से आप सिंगिंग मे अच्छी तयारी कर पाएंगे। और टीचर आपको गायकी की बारीकियों को अच्छे से समझाएगा जिससे आपको एक अच्छा सिंगर बनने मे मदद मिलेगी।
पढ़ने के लिए आपका शुक्रियाD.T
टिप्पणियाँ